जब गर्लफ्रेंड के साथ उसी के बेडरूम में रंगे हाथों पकड़े गए सलमान खान - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

जब गर्लफ्रेंड के साथ उसी के बेडरूम में रंगे हाथों पकड़े गए सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' को लेकर सुर्खियों में हैं। साथ ही वह टीवी पर एक शो भी होस्ट कर रहे हैं। इस शो का नाम है 'दस का दम'। सलमान खान जहां अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाओं में रहते है। उतना ही वे अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियों के साथ उनका नाम जुड़ चुका है, इनमें संगीता बिजलानी, सोमी अली, ऐश्वर्या राय बच्चन, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसे नाम शामिल हैं।

टीवी शो पर किया यह खुलासा:
सलमान ने हाल में अपने टीवी शो 'दस का दम' में उनसे जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। दरअसल सलमान अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों उसी के घर में पकड़े गए थे। हालांकि सलमान ने अपनी उस गर्लफ्रेंड का नाम नहीं बताया।

 

जब गर्लफ्रेंड के साथ उसी के बेडरूम में रंगे हाथों पकड़े गए सलमान खान

अचानक आ गए थे गर्लफ्रेंड के घरवाले:
सलमान ने शो के दौरान बताया कि एक बार वे अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गए थे। उस समय घर में उन दोनों के सिवाय कोई नहीं था। अचानक लड़की के घरवाले लौट आए। ऐसे में सलमान घबरा गए और वे छिपने के लिए जगह ढूंढने लगे। सलमान की नजर कमरे मे रखी एक अलमारी पर पड़ी। सलमान उस अलमारी में छिप गए।

ऐसे आए पकड़ में:
सलमान जिस अलमारी में छिपे थे, उसमें धूल थी। ऐसे में सलमान को छींक आ गई और भांडा फूट गया। सलमान रंगे हाथों पकड़े गए। हालांकि ज्यादा बवाल नहीं हुआ और सलमान वहां से निकल गए।

'भारत' की शूटिंग में व्यस्त:
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। अब इस फिल्म में 'दिलबर गर्ल' नोरा फतही की भी एंट्री हो गई है। फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2P5fvEX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages