इस साल संजय के घर कुछ इस तरह मनेगा रक्षाबंधन का त्यौहार, बहने कर रही खास तैयारी... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

इस साल संजय के घर कुछ इस तरह मनेगा रक्षाबंधन का त्यौहार, बहने कर रही खास तैयारी...

इन दिनों हर तरफ रक्षाबंधन के त्यौहार की तैयारियां चल रही हैं। भाई-बहनों का ये पर्व हर साल देश में धूम-धाम से मनाया जाता है। बॅालीवुड इंडस्ट्री में भी ये दिन बेहद खास होता है। सभी स्टार्स अभी से इस दिन को खास बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। संजय दत्त के घर में भी इस त्यौहार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। बहन नम्रता और प्रिया दत्त भी इस दिन को लेकर खासा प्लैनिंग कर रही हैं।

 

Sanjay-dutt

बता दें हर साल राखी के मौके पर पत्नी मान्यता इस परंपरा को बेहतर तरीके से निभाने की जिम्मेदारी उठाती हैं। वो राखी के मौके अपने घर पर फैमली लंच का आयोजन करती हैं। संजय दत्त की बहत प्रिया जो उसी बिल्डिंग में रहती हैं और नम्रता जो बांद्रा में संजय दत्त के घर से कुछ दूरी पर रहती हैं दोनों संजय दत्त के 11 वें फ्लोर पर स्थित घर पर इकठ्ठे होते हैं। यहां पर राखी की रस्मों को पारंपरिक तरीके से निभाया जाता है और फैमली लंच होता है। इस मौके एक छोटी पूजा का भी आयोजन होता है। इस साल की प्रिप्रेशन्स भी पूरी हो चुकी हैं। मान्यता और संजय दत्त ने दोनों बहनों को घर पर इनवाइट कर लिया है।

रणवीर- दीपिका के शादी की तैयारियां हुई शुरू, एक्ट्रेस की मां करवाने जा रही एक खास पूजा

 

Sanjay-dutt

गौरतलब है कि संजय दत्त की हाल में फिल्म 'साहेब बीवी और गैंगस्टर 3' रिलीज हुई, लेकिन फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब संजय करण जौहर के प्रोडक्शन की फिल्म 'कलंक' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रेस्टोरेंट में अचानक हुई प्रियंका और जाह्नवी की मुलाकात, देखते ही गले मिल रोने लगी एक्ट्रेस...

Sanjay-dutt

यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसमें संजय के अलावा आलिया भट्ट, वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और अादित्य रॅाय कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

PHOTOS: जाह्नवी ने पहली बार की रैंप वॅाक, दिखीं मां श्रीदेवी जितनी ग्लैमरस...

जब मजबूरी में सलमान अपनी गर्लफ्रेंड की अलमारी में जा छिपे, पूरा किस्सा जान चौंक जाएंगे आप...



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Nh2DLh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages