काफी दिनों से बॉलीवुड के गलियारों में यह चर्चा चल रही थी कि नेहा धूपिया प्रेग्नेंट हैं। अब नेहा धूपिया ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए खुद यह बात कन्फर्म कर दी है। दरअसल नेहा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्ननेंट होने की बात कही है। उन्होंने लिखा है- नई शुरुआत, तीन हुए हम #सतनाम वाहेगुरु
नेहा धूपिया और अंगद बेदी को इस मौके पर सबसे पहले बधाई देने वालों में मलाइका अरोड़ा खान हैं। मलाइका अरोड़ा खान ने नेहा धूपिया को उनके इस स्टेटस पर बधाई दी है। खास बात यह है कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपनी सरप्राइज मैरिज की न्यूज भी सोशल मीडिया के जरिये ही दी थी। एक बार फिर उन्होंने अपनी जिंदगी के नए अध्याय की खबर अपने फैन्स को सोशल मीडिया के माध्यम से ही दी है। अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें डाली हैं, जिनमें ये कपल इस खास पल को इंजॉय करता नजर आ रहा है।
हाल में हुई है शादी
नेहा धूपिया ने इसी साल 10 मई को दिल्ली में बहुत ही चुपचाप ढंग से अंगद बेदी से ब्याह रचाया था। इसकी खबर किसी को भी नहीं हो पाई थी, और कपल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी। पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी दिल्ली के लिए रणजी खेल चुके हैं।
पिता और पति अंगद ने किया थे इंकार
नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी को उनके पति अंगद बेदी अब तक नकारते रहे हैं। अंगद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा था- नेहा की प्रेग्नेंसी की खबर झूठी है। जब भी हम फैमिली प्लानिंग करेंगे, तब सबसे पहले मैं मीडिया को इस बारे में बताऊंगा। वहीं, नेहा के पिता प्रदीप धूपिया ने प्रेग्नेंसी की खबरों को नकारते हुए कहा था- दोनों स्टार्स का शेड्यूल बहुत बिजी था इसलिए उन्होंने सीक्रेट वेडिंग की। शादी जल्दबाजी में नहीं हुई है। सब कुछ प्लानिंग के तहत ही हुआ है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MuPiTs
No comments:
Post a Comment