बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का कहना है कि 'स्त्री' के को-स्टार पकंज त्रिपाठी एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ अच्छे इंसान भी हैं। वह फिल्म के पूरे क्रू को एक साथ सेट पर लाते थे और काम के साथ-साथ काफी मजाक मस्ती करते थे। उनके साथ 'स्त्री' में काम करने का अच्छा अनुभव रहा है। बता दें कि 'स्त्री' एक कॉमेडी और हॉरर फिल्म है। इसमें उन्होंने एक चुडैल का किरदार निभाया था। फिल्म में श्रद्धा के अलावा राजकुमार राव भी लीड रोल में नजर आए। उन्होंने एक दर्जी का किरदार निभाया। इसके लिए राजकुमार ने कपड़े की सिलाई करना भी सीखा था। इस फिल्म को मिली सफलता से श्रद्धा बेहद खुश थीं।
अच्छा अनुभव रहा
श्रद्धा कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया, फिल्म 'स्त्री' में मेरा को-स्टार पकंज त्रिपाठी के साथ काम करके अच्छा अनुभव रहा। वह एक सफल कलाकार ही नहीं बल्कि अच्छे इंसान भी हैं।' उन्होंने पकंज की प्रशंसा करते हुए आगे कहा,'वह जब भी फिल्म के सेट पर आते थे तो पूरे क्रू को एक साथ लेकर आते थे और काम के साथ वह खूब मजाक मस्ती करते थे। सभी के साथ उनका बहुत अच्छा व्यवहार रहता था। उनके साथ दुबारा काम करके मुझे बहुत अच्छा लगेगा।'
शाहिद के साथ भी आईं नजर
फिल्म 'स्त्री' के बाद हाल ही में वह शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' में भी नजर आईं। लेकिन उनकी ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म में ज्वलंत मुद्दे को दिखाया गया। इसमें वह शाहिद कपूर के अपोजिट नजर आई थीं। इनके अलावा दिव्येंदु शर्मा भी अहम किरदार में थे।
वर्क फ्रंट
वहीं अगर श्रद्धा के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो वह बेडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक में व्यस्त हैं। इसमें वह साइना का रोल प्ले करेंगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अमोल गुप्ते हैं। बता दें कि श्रद्धा की यह दूसरी बायोपिक फिल्म है। इससे पहले वह हसीना पारेकर की बायोपिक में नजर आई थीं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Ni42As
No comments:
Post a Comment