बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने एक कार्यक्रम के दौरान तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर अपने विचार साझा किए। साथ ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी बात की। तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद पर अभिनेत्री ने कहा कि ये सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि सभी देशों और सभी इंडस्ट्री में है।
पुरुषों के साथ भी है यह समस्या:
एक कार्यक्रम के दौरान तनुश्री और नाना पाटेकर विवाद पर प्रीति जिंटा ने कहा कि इस बात को स्वीकार करने की जरूरत है कि इंडस्ट्री में यह दिक्कत है और यह सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि हर इडंस्ट्री और सभी देशों में होता है। साथ ही प्रीति ने कहा कि यह समस्या सिर्फ महिलाओं के साथ ही नहीं बल्कि पुरुषों के साथ भी है।
मेरे साथ होता तो कूट देती:
प्रीति ने इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम के दौरान कहा,'अगर कोई आपसे रात को 2 बजे कहे कि मेरे कमरे में आओ मेरे पास आपके लिए रोल है, तो आप मूर्ख हैं। आपको अपने दिमाग का इस्तेमाल करना चाहिए।' साथ ही उन्होंने कास्टिंग काउच के बारे में कहा,'मेरे साथ ऐसा होता तो मैं कूट देती।'
क्रिकेट में लीगल हो सट्टेबाजी:
कार्यक्रम के दौरान प्रीति ने क्रिकेट में सट्टेबाजी के बारे में कहा कि सट्टेबाजी को लीगल कर देना चाहिए। अभिनेत्री ने इसके पीछे तर्क देते हुए कहा कि सट्टेबाजी से सरकार को राजस्व प्राप्त हो सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बीसीसीआई भी इसे लीगल किए जाने का सुझाव दे चुका है। उन्होंने कहा, 'आप हर एक व्यक्ति का लाई डिटेक्टर टेस्ट नहीं कर सकते। लोगों के अंदर पकड़े जाना का डर होता है।'
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2pCLK3v
No comments:
Post a Comment