अभिनेत्री करीना कपूर, सैफ अली खान से शादी करते ही सौतेली मां बन गई थी तो अब उनकी बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी सौतेली मां बन गई हैं। दरअसल, उनके एक्स हसबैंड संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव ने एक बेटे को जन्म दिया है। इसी के साथ संजय कपूर तीसरी बार पिता बन गए हैं। इससे पहले उन्हें करिश्मा कपूर से दो बच्चे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 53 वर्षीय संजय कपूर ने बेटे का नाम Azarius रखा है। इस नाम का मतलब होता है, ये Hebrew शब्द है, जिसका मतलब होता है ईश्वर ने मदद की।
करिश्मा से तलाक के बाद प्रिया सचदेव से रचाई शादी
बता दें कि संजय कपूर ने 2017 में अपनी दूसरी पत्नी करिश्मा कपूर को तलाक देने के बाद प्रिया सचदेव से शादी की थी। संजय, करिश्मा की शादी साल 2003 में हुई थी। इस कपल का तलाक साल 2016 में हुआ था। दोनों का रिश्ता 13 साल तक चला। संजय से करिश्मा को दो बच्चे हैं, जिनके नाम समाइरा और कियान कपूर हैं। इन दोनों बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर के पास है। संजय भी अक्सर अपने दोनों बच्चों के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं।
2011 में हुआ प्रिया का तलाक
प्रिया सचदेव भी संजय कपूर से पहले एक शादी कर चुकी थीं। उनकी पहली शादी होटल व्यवसायी विक्रम चटवाल से हुई थी। विक्रम से उनकी शादी साल 2006 में हुई थी और 2011 में तलाक हो गया था। प्रिया फिल्म 'नील एंड निक्की' में उदय चोपड़ा के साथ नजर आ चुकी हैं।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2EGTI4r
No comments:
Post a Comment