गोविंदा पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे का निधन, अपार्टमेंट में मिली डेड बॉडी - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 24 January 2019

गोविंदा पर टूटा दुखों का पहाड़, भतीजे का निधन, अपार्टमेंट में मिली डेड बॉडी

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा के लिए ये साल शुरुआत में बड़ी खुशी लेकर आया था। उन्होंने लंबे समय बाद फिल्म 'रंगीला राजा' से इंडस्ट्री में कमबैक किया था। लेकिन अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे उनको बड़ा सदमा पहुंच सकता है। दरअसल,अभिनेता गोंविदा के भतीजे जनमेंद्र आहूजा का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी डेड बॉडी उनके अपार्टमेंट में मिली है।

 

Govinda

कीर्ति कुमार के बेटे थे जन्वेद्र
बॉडी को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा गया है। इससे आगे की जानकारी का इंतजार हो रहा है। बता दें कि जनमेंद्र आहूजा गोविंदा के भाई कीर्ति कुमार के बेटे थे। कीर्ति एक फिल्‍म प्रोड्यूसर हैं। एक्टर गोविंदा के भतीजे जन्वेंद्र आहूजा का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जन्वेद्र मुंबई के वर्सोवा इलाके में रहते हैं जिनके अचानक सुबह सीने में दर्द उठा जिसके बाद वह गिर पड़े। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

Govinda

कीर्ति कुमार का शोक में
कीर्ति कुमार के इकलौते बेटे जनमेंद्र की मृत्यु के बाद पूरा परिवार शोक में है। गोविंदा, कृष्णा अभिषेक, रागिनी खन्ना और घर परिवार के सदस्य उनके वर्सोवा स्थित घर में मौजूद है। दोपहर बाद मुंबई के पवन हंस शमशान भूमि पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

Govinda

बता दें कि जनमेंद्र प्रोड्यूसर कीर्ति कुमार का गोद लिया हुआ बेटा था। जनमेंद्र, कीर्ति कुमार के घर काम करने वाले नौकर महेंद्र और लाली का बेटा था। खबरों की मानें तो कीर्ति कुमार ने अपने घर काम करने वाली लाली से शादी की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UeJ6ht

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages