कंगना का भाई 4 साल से है बेरोजगार, बहन बोली- मैं चाहूं तो एक फोन कर लगवा दूं नौकरी लेकिन... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 30 March 2019

कंगना का भाई 4 साल से है बेरोजगार, बहन बोली- मैं चाहूं तो एक फोन कर लगवा दूं नौकरी लेकिन...

बॉलीवुड इंडस्ट्री की क्वीन Kangana Ranaut आज देश की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंनें इस इंडस्ट्री में अपनी एक अलग ही पहचान बना रखी है। कंगना Nepotismके सख्त खिलाफ हैं। शायद यही वजह है की कंगना के भाई 4 साल से बेरोजगारी की जिंदगी जी रहे हैं।

 

kangana-ranaut-reveals-his-brother-is-unemployed-from-past-4-year

जी हां, हाल में कंगना ने बताया कि उन्होंने पिछले 4 साल से अपने भाई की मदद नहीं की है, वो चाहें तो उनकी मदद कर सकती हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

 

kangana-ranaut-reveals-his-brother-is-unemployed-from-past-4-year

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान कंगना से पूछा गया कि 20 साल बाद उनकी संतान एक्टर या डायरेक्टर बनना चाहे तो क्या वो उसकी मदद करेंगी? इसके जवाब में कंगना ने कहा, 'अगर मैं उसकी मदद करती हूं तो उसके अच्छा डायरेक्टर बनने के 50% संभावना कम हो जाएगी। अगर मां के तौर पर मैं सच में उसकी केयर करती हूं तो मैं उसे खुद अपना रास्ता तलाशने दूंगी, क्योंकि वो किसी भी काम में बेहतर कर सकता है। अगर मैं चाहती हूं कि वो असाधारण व्यक्ति बने तो मुझे उसे समुद्र में फेंक देना चाहिए, या तो वो डूब जाएगा या उबर जाएगा। असाधारण लोग इसी तरह बनते हैं।'

 

kangana-ranaut-family

कंगना ने अपने भाई का जिक्र करते हुए बताया, 'मेरा भाई पिछले 4 साल से पायलट बनने की कोशिश कर रहा है और नौकरी तलाश रहा है, मेरे एक फोन से उसे नौकरी मिल जाएगी लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया, मैं ऐसा कभी नहीं करूंगी।' कंगना ने आगे कहा, 'मेरे भाई के पास कई ऑप्शन हैं जिनमें से एक खेती करना भी है, हमारे होम टाउन में हमारी बहुत जमीन है। मैं जिंदगी को इसी तरह देखना पसंद करती हूं। मेरे लिए कैश और चेक तक जिंदगी सीमित नहीं है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TKmi8O

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages