
वरुण धवन(Varun Dhawan) और आलिया भट्ट(Alia Bhatt) की जोड़ी फिर एक बार सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। दोनों मल्टीस्टारर फिल्म 'कलंक' (Kalank) में साथ नजर आएंगे। हाल में मुंबई में सम्पन्न हुए एक ईवेंट में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया। इस मौके पर आलिया, वरुण के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा मौजूद रहे।
टीजर लॉन्च में वरुण और आलिया की क्यूट केमिस्ट्री नजर आई। इसी बीच वरुण धवन ने सबके सामने आलिया को अपनी गोद में उठा लिया। यह पहली बार नहीं था जब वरुण ने यह काम किया। 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' के प्रमोशनल के दौरान वरुण ने आलिया को अपनी गोद में उठा लिया था। उस ईवेंट में आलिया ने शीयर धोती पैंट्स पहन रखी थी । जैसे ही वरुण ने उन्हें उठाया तो वो ऊपर खिसक गई। इसके बाद इन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

बता दें कि 'कलंक' का टीजर हाल में रिलीज किया गया जिसे दर्शक काफी पंसद कर रहे हैं। यह फिल्म 15 अप्रेल को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UAuVnQ
No comments:
Post a Comment