भगवान श्री गणेशजी की पूजा सभी देवो से पहले करने का शास्त्रोंक्त विधान बताया गया है । सभी गणों के स्वामी होने के कारण उनका एक नाम गणपति है एवं ज्योतिष शास्त्र में इन्हें केतु का देवता माना जाता है । बुधवार की शाम को एक बार ये छोटा सा उपाय कर लें फिर देखे चमत्कार । अगर संभव हो तो ये उपाय किसी प्राचीन गणेश मंदिर में करें, अधिक और शीघ्र लाभ मिलेगा ।
1- श्री गणेश जी को शमी के पत्ते एवं दूर्वा की एक माला लाल कलावा में बनाकर जिसमें 21 गांठे लगाकर बुधवार की शाम को गणेश को पहना दें । कुछ ही दिनों में सारे विघ्नो से छुटकारा मिल जायेगा ।
2- श्री गणेशजी को हरी दूर्वा बहुत ही प्रिय होती है औऱ जो कोई भी इसका भोग लगता हैं उन पर जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं ।
3 बुधवार के दिन शाम को श्री गणेश 21 दूर्वा नीचे मंत्रों को 21 - 21 बार उच्चारण करते हुये अर्पित करें ।
दुर्वा चढ़ाने के मंत्र-
ॐ गणाधिपाय नमः
ॐ उमापुत्राय नमः
ॐ विघ्ननाशनाय नमः
ॐ विनायकाय नमः
ॐ ईशपुत्राय नमः
ॐ सर्वसिद्धिप्रदाय नमः
ॐ एकदन्ताय नमः
ॐ इभवक्त्राय नमः
ॐ मूषकवाहनाय नमः
ॐ कुमारगुरवे नमः
दुर्वा चढ़ाने के बाद श्री गणेशजी को 21 मोदकों का भोग भी लगावें । ऐसा करने से करने से प्रसन्न होकर हर मनोकामना पूरी कर देंगे लंबोदर श्री गणेश ।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2T4q5O6
No comments:
Post a Comment