ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय एक्ट्रेसेस मानी जाती है। आख़िरी बार एक्ट्रेस फिल्म फन्ने खान में नजर आई थी। इसमें उन्होंने एक सिंगर की भूमिका निभाई थी। वहीं अब अब एश्वर्या एक्टिंग के अलावा निर्देशन भी करना चाहती हैं। इसे लेकर वे सुर्ख़ियों में हैं।
डीएनए को दिए एक इंटरव्यू में जब ऐश से डायरेक्शन को लेकर पूछा गया तो इस पर उन्होंने कहा कि, 'मैं एक दिन किसी फिल्म का निर्देशन करना चाहती हूं। हालांकि मैंने इस पर काम करने के लिए कभी टाइम और एनर्जी नहीं लगाई । लेकिन अब, मुझे इसके बारे में गंभीरता से सोचना पड़ेगा।
ऐश ने आगे कहा कि इसके लिए मेरे सहयोगियों ने हमेशा मुझे चिढ़ाया है और उन्होंने कहा, आप एक निर्माता या निर्देशक की तरफ रुख क्यों नहीं करती हैं? अपनी खुद की एक फिल्म बना लो। वहीं ऐश में यह भी माना कि अभी 'प्रोडेक्शन को लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं। मुझे कई लोगों से प्रतिक्रिया मिल रही हैं, इसलिए ये उत्साहजनक है। लेकिन उन्हें इस पर गंभीरता से सोचना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और मैंने हमेशा एक बेहद प्रतिबद्ध एक्ट्रेस के रूप में अभनय किया है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I2ws2k
No comments:
Post a Comment