बिना दवा खाए कंट्रोल हो सकता है बीपी, जानें ये टिप्स - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 19 March 2019

बिना दवा खाए कंट्रोल हो सकता है बीपी, जानें ये टिप्स

एक अध्ययन के मुताबिक संतुलित डाइट व हैल्दी लाइफस्टाइल से ब्लड प्रेशर की समस्या नियंत्रित हो सकती है। जानते हैं इसके बारे में।

शारीरिक गतिविधि : मोटापा हाई बीपी का एक बड़ा कारण है। मोटापा कम करके आप बीपी की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

मोटापा कम करने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना जरूरी है। नियमित वॉक व एक्सरसाइज करें। घरेलू कार्य करें। लिफ्ट के बजाए सीढ़ियों का प्रयोग करें। संतुलित आहर लें।

नमक कम खाएं : विशेषज्ञों के अनुसार नमक से हाई बीपी का सीधा संबंध है। इसलिए नमक कम खाएं व भोजन में ऊपर से इसे न डालें।

फल व सब्जी लें : दैनिक खुराक में पर्याप्त मात्रा में फल औऱ सब्जियां खाने की आदत डालें। इनमें पोटेशियम, मैग्नीशियम व फाइबर होते हैं, जो रक्तचाप कम करने में मददगार साबित होते हैं।

शराब-सिगरेट से तौबा : इनसे रक्त धमनियों का लचीलापन कम होकर उनमें सिकुड़न पैदा हो सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2TJYWVI

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages