
कमांडो मूवी से चर्चा में आए विद्युत ऐसे अभिनेता हैं जो फिल्मों में खतरनाक स्टंट करने के लिए जाने जाते हैं। करीब 10 साल से वे वेजिटेरियन डाइट ले रहे हैं। जानवरों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था पेटा के समर्थक हैं। फिटनेस को लेकर उनका कहना है कि 'मेरे हिसाब से स्लिम बॉडी ही फिटनेस नहीं है। मानसिक रूप से आप कितने फिट और कितने खुश हैं, यह सबसे जरूरी है। सिक्स पैक एब्स वाला व्यक्ति यदि नाखुश है तो मैं उसे फिट नहीं मानता हूं।' अपनी नई फिल्म 'जंगली' के प्रमोशन को लेकर हाल ही जयपुर आए विद्युत से पत्रिका से रमेश कुमार सिंह ने उनकी फिटनेस को लेकर विशेष बातचीत की।
सवाल : फिटनेस के लिए क्या करते हैं?
जवाब : फिटनेस के लिए सबसे महत्वपूर्ण दो बातें हैं आहार और कसरत। मैं खाने-पीने के लिए ज्यादा टेंशन नहीं लेता। जो पसंद है वह सब कुछ खाता हूं। वेजिटेरियन हूं। फिट रहने के लिए रोज तीन से चार घंटे तक एक्सरसाइज करता हूं। इसके साथ ही नियमित रूप से स्वीमिंग, साइकिलिंग और रनिंग भी करता हूं। इसके अलावा योग करना पसंद है।
सवाल : डाइट में क्या लेते हैं?
जवाब : मुझे मां के हाथों का राजमा-चावल पसंद है। इसके अलावा मुझे साउथ इंडियन आहार पसंद है जिसे मैं अक्सर खाता हूं। नमक व चीनी को तय मात्रा में लेता हूं। जब गुलाब जामुन खाने का मन होता है तो खा लेता हूं। कार्बोहाइड्रेट्स लेता हूं जोकि मस्तिष्क के लिए जरूरी है। फिटनेस के लिए युवा वह खाना खाएं जो ताकत दे और स्टेमिना को बढ़ा सके। इससे वेे तंदरुस्त रहेंगे। वे स्वयं ये बातें फॉलो करते हैं।
सवाल : क्या बॉडी बिल्डिंग के लिए नॉनवेज जरूरी है?
जवाब : हाथी और घोड़ा वेजिटेरियन हैं। ये दोनों सबसे मजबूत मांसपेशियों वाले जानवर हैं। बॉडी बिल्डिंग के लिए यदि नॉनवेज खाते हैं तो ठीक है। अतिरिक्त मांसपेशियां बढ़ाने के लिए जरूरी है। दरअसल आम लोगों को कसरत के साथ प्रोटीन की जितनी जरूरत बताई जाती है। उतनी होती नहीं है। इसकी प्रोफेशनल बॉडी बिल्डिंग में जरूरत होती है। प्रोटीन के लिए टोफू, पनीर खाता हूं।
सवाल : आप फिट बॉडी और सिक्स पैक एब्स के लिए चर्चा में रहते हैं। इसके लिए क्या करते हैं?
जवाब : चाहे शूटिंग हो रही हो या न हो रही हो, मैं हर दिन 3 से 4 घंटे व्यायाम के लिए समय निकाल लेता हूं। जिम का समय तय नहीं है। जितनी देर तक व्यायाम करता हूं पूरे मन से करता हूं। एक्सरसाइज को खूब एंजॉय करता हूं। तब तक व्यायाम करता हूं जब तक कि शरीर को आराम की जरूरत नहीं लगने लगती है। दिनभर में छह लीटर पानी पीता हूं और पूरी नींद लेता हूं।
सवाल : कौन सी एक्सरसाइज ज्यादा करते हैं?
जवाब : मार्शल आर्ट ज्यादा करता हूं। इससे शरीर के हर अंग की एक्सरसाइज होती है। खासतौर पर कंधे, पैर व स्पाइन (रीढ़) की मजबूती के लिए व्यायाम पर ज्यादा ध्यान देता हूं। यदि स्पाइन मजबूत होगी तो शरीर की क्षमता उतनी ही ज्यादा होगी। कई मसल्स को डेवलप करना होता है। इससे सिक्स क्या 8 पैक्स एब्स भी बन जाएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UDRlUW
No comments:
Post a Comment