13 जुलाई को पड़ने वाला है सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें बचकर ना करें ये काम - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 July 2018

13 जुलाई को पड़ने वाला है सबसे बड़ा सूर्यग्रहण, गर्भवती महिलाएं रहें बचकर ना करें ये काम

ग्रहण का असर हर जीव पर पड़ता है चाहे वो सूर्य ग्रहण हो या चंद्र ग्रहण। इसका असर ना केवल शास्त्रीय दृष्टि से बल्कि वैज्ञानिकों ने भी इसके पड़ने वाले बुरे प्रभावों को माना है। इसलिए शास्त्रों में इससे बचने के लिए कई उपाय निकाले हैं जिनसे हम ग्रहण काल के दौरान पड़ने वाले प्रभावों को कम कर सकते हैं।ग्रहण के दौरान निकलने वाली तरंगे सिर्फ हमें ही नहीं बल्कि गर्भवती महिलाओं को भी नुकसान पहुंचाती है। अन्य लोगों की तुलना में गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रहण ज्यादा नुकसान दायक होता है। दरअसल ग्रहण के दौरान ना गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर होने का डर होता है। इसलिए उन्हें कुछ खास सावधानियां रखनी चाहिए, आइए जानते हैं क्या करना चाहिए ग्रहणकाल के दौरान...

surya grahan

गर्भवती महिलाओं पर ऐसे होता है ग्रहण का असर

सूर्य ग्रहण के दौरान यदि गर्भवती महिला पर सूरज की रोशनी पड़ती है तो यह किरणें गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर डालती हैं। सूर्य की किरणों में उस समय कुछ ऐसी दूषित तरंगे मौजूद होती हैं, जो अजन्में बच्चे पर बुरा असर डालती हैं। इसलिए ग्रहणकाल के दौरान हम आपको कुछ ऐसे निर्देश बताएंगे जो ग्रहण के दौरान एक गर्भवती महिला यदि उन नियमों का पालन करती है तो आने वाले बच्चे पर ग्रहण का कोई बुरा असर नहीं होगा।

surya grahan

ग्रहण से पहले स्नान करें

ग्रहण लगने से पहले ग्रर्भवती स्त्री को स्नान करना चाहिए और ग्रहण स्माप्त होने के बाद भी स्नान करना चाहिए। क्योंकि ग्रहण की तरंगों के कारण वातावरण दूषित हो जाता है, इसलिए गर्भवती महिला को ग्रहण खत्म होने पर स्नान कर शुद्ध हो जाना आवश्यक है।

ग्रहण के दौरान ना करें भोजन

ग्रहण से पहले जो खाना पका होता है या यहां तक कि घर में पड़ा पानी भी दूषित हो जाता है। क्योंकि ग्रहण के दौरान वातावरण में जो तरंगें प्रवाहित होती है वे सिर्फ जीवित वर्तुओं पर ही नहीं बल्कि बेजान वस्तुओं पर भी असर डालती है। इसलिए ग्रहण के दौरान भोजन का सेवन किसी को भी नहीं करना चाहिए।

 

surya grahan

तुलसी का पत्ता

पानी दूषित और घर में रखी कुछ ऐसी वस्तुओं पर जिन्हें हम बदल नहीं सकते उनके लिए भी हमारे पास एक उपाय है। ग्रहण से पहले ही पानी या जिन खाद्य पदार्थों को आप पका चुके हैं और बाद में इस्तेमाल करना चाहते हैं, उनमें तुलसी के पौधे की पत्तियां डाल दें। शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा पवित्र माना जाता है। इसलिए खाद्य पदार्थ में तुलसी डालने से भोजन पर ग्रहण का असर नहीं होता।

गर्भवती महिलाएं नुकीली वस्तुओं से दूर रहें

ग्रहण के दौरान एक गर्भवती महिला को नुकीली या तेज़ धार वाली चीजों से दूर रहना चाहिए। जैसे कि चाकू, कैंची, सुई, पेन-पेनसिल या कोई कील। इस सभी से बुरा प्रभाव आपके होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को नुकीली वस्तुओं से ना केवल दूर, साथ ही उनका इस्तेमाल भी नहीं करना चाहिए। ग्रहण के दौरान गलती से भी सब्जी ना काटें, और जितना हो सके घर के कार्यों को करने से बचें।

घर से बाहर ना निकलें

ग्रहणकाल के समय गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर निकलने से बच कर रहना चाहिए। ऐसा करने से आप पर और आपके बच्चे पर इसका सीधा और बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहण की तरंगे आपके अजन्मे शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2KOLcni

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages