सोशल मीडिया पर बना फिल्म 'संजू' का मजाक, मुन्ना भाई वाले सीन को लेकर यूजर्स ले रहे है मजा - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 6 July 2018

सोशल मीडिया पर बना फिल्म 'संजू' का मजाक, मुन्ना भाई वाले सीन को लेकर यूजर्स ले रहे है मजा

 

 


डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की बहुचर्चित फिल्म 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय दत्त के 37साल के जीवन को दर्शाया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर संजू की ओपनिंग काफी जबरदस्त रही थी। इसके कारण फिल्म ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इन दिनों फिल्म के एक सीन को लेकर सोशल मीडिया पर काफी मजाक बनाया जा रहा है।

 

 

 

मुन्नाभाई MBBS के सीन पर बना मजाक-

संजू की फिल्म का एक सीन सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। इस सीन में संजय दत्त की फिल्म 'मुन्नाभाई MBBS' के सीन को दुबारा से संजय दत्त बने रणबीर के किरदार में बनाया गया था। इस आइकॉनिक सीन में रणबीर का डायलॉग होता हैं, ‘वो बाहर casualty में कोई मरने की हालत में रहा, तो उसे फॉर्म भरना जरूरी है क्या?’ इस सीन के बाद क्लास में बैठे सभी लोग हंसने लगते हैं। फिल्म संजू की रिलीज के बाद से ही ये आइकॉनिक सीन इंटरनेट पर लोगों का पसंदीदा हो गया। साथ ही इस सीन को लेकर कई मजाकिया फोटो भी वायरल हो रहे हैं।

 

रणबीर के कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म-

फिल्म की रिलीजिंग के बाद फैंस इस फिल्म की खूब तारीफ कर रहे थे। वहीं फिल्म में संजय का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर के साथ परेश रावल ने संजय दत्त के पिता सुनील दत्त का किरदार निभाया था। बता दें कि मूवी ने सिर्फ 5 दिनों में 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी और बाद में यह 200 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी थी। रणबीर अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लाखों लोगों का दिल जीतने वाले बॉलीवुड के बेताज बादशाह बन चुके हैं। बता दें कि रणबीर के कॅरियर की यह पहली फिल्म है जिसने बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करके कई बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IXHDq5

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages