Kerala Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई सनी लियोनी, इस तरह की मदद - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

Kerala Flood: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आई सनी लियोनी, इस तरह की मदद

केरल में इन दिनों बाढ़ पीड़ितों को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। वहां के लोग बहुत बुरे दौर का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इन लोगों की मदद के लिए कई बड़ी हस्तियां आगे आ रही हैं। बाढ़ के दौरान हुई तबाही के कारण लोगों के पास रहने को घर तक नहीं रहा। ऐसे में नेता, अभिनेता से लेकर देश का हर नागरिक वहां के लोगों की मदद कर रहा हैं। इन लोगों में अब अभिनेता रणदीप हुड्डा और सनी लियोनी का नाम भी जुड़ गया है।

 

जी हां, रणदीप हुड्डा ने 20 अगस्त को अपना 41 वां जन्मदिन केरल के बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने एक लंगर का आयोजन किया। साथ ही पीड़ित लोगों को शेल्टर होम भी पहुंचाया। रणदीप की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

जब मधुर भंडारकर की बेटी ने पूछा अटपटा सवाल, कहा- पापा लोग आपको मुर्दाबाद क्यों कह रहे हैं?

 

sunny

इसी के साथ वहां के नागरिको की मदद के लिए सनी लियोनी और उनके पति डेनियल ने भी करीब 1200 किलों अनाज भिजवाया है। सनी ने बताया है कि वो वहां के लोगों के लिए चावल और दाल भिजवा रही हैं।

रेस्टोरेंट में अचानक हुई प्रियंका और जाह्नवी की मुलाकात, देखते ही गले मिल रोने लगी एक्ट्रेस...

 Subhash-Gahi

इसी के साथ फिल्म मेकर सुभाष घई ने भी वहां के लोगों के लिए काफी सारी खाने की चीजें पैक करके भिजवाई हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन ने 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद का योगदान किया है। इसके अलावा उन्होंने 6 पेटियां भरकर अपने कपड़े भी केरल के लोगों के लिए भिजवाए हैं। इनमें 80 जैकेट, 25 पैन्ट्स 20 शर्ट और कुछ स्कार्फ वहां के लोगों को इस आपदा से बचाने के लिए भिजवाए हैं। इसके साथ ही बिग बी ने करीब 40 जोड़ी जूते भी केरल के लोगों की मदद के लिए भिजवाए हैं।

रणवीर- दीपिका के शादी की तैयारियां हुई शुरू, एक्ट्रेस की मां करवाने जा रही एक खास पूजा



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wlLHMA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages