MANGAL GOCHAR 2018: ग्रहों के सेनापति मंगल होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा करेंगे मालामाल - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 24 August 2018

MANGAL GOCHAR 2018: ग्रहों के सेनापति मंगल होने जा रहे हैं मार्गी, इन राशियों पर बरसाएंगे कृपा करेंगे मालामाल

नवग्रहों के सेनापति मंगल 27 अगस्त 2018, सोमवार की शाम को 7 बजकर 36 मिनट से मकर राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इस दौरान मंगल सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलता है। प्रभाव बुरा भी पड़ता है, तो अच्छा भी पड़ता है। उच्छे या बुरे प्रभाव की स्थिति प्रत्येक व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों की स्थिति पर निर्भर करता है। यदि ग्रह अनुकूल दिशा में चल रहा है, तो लाभ देगा लेकिन यदि ये प्रतिकूल हो गया तो जीवन बर्बाद कर सकता है। ज्योतिश के अनुसार मंगल ग्रह को उग्र स्वभाव का ग्रह माना जाता है। लेकिन इसकी अनुकूलता बहुत लाभदायक होती है। ऐसे में मंगल का मकर राशि में सिधी चाल चलने से किन राशियों पर कृपा बरसेगी वहीं किन राशियों का होगा अमंगल, आइए सभी 12 राशियों पर जानते हैं प्रभाव...

MANGAL

मेष राशि

इस राशि का स्वामी स्वयं मंगल हैं। मंगल के मार्गी होने से इस राशि के जातकों पर मंगल की विशेष कृपा बनी रहेगी और आपको अत्यधिक लाभ मिलेगा। वहीं अब तक के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। इस दौरान आपकी सभी आर्थिक योजना भी पूरी हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय अत्यधिक शुभ रहने वाला है। आपको तरक्की मिलेगी।

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के मानसिक तनाव में कमी होगी। वहीं हर क्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी, अब तक का मिल रही असफलता से निजात मिलेगा। रुके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। धन-संपदा में वृद्धि होगी। मंगल की ये सीधी चाल आपको अत्यधिक धनलाभ करवाएगी। उग्र स्वभाव के कारण टूटे रिश्ते फिर से जुड़ेंगे।

मिथुन राशि

इस राशि के जातकों के लिए मंगल की सिधी चाल बहुत ही शुभ साबित होगी। आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा साथ ही पारिवारिक जीवन में भी खुशहाली आएगी। अच्छी नौकरी की तलाश में हैं तो पूरी होगी, बहुत जल्द आपको अच्छी नौकरी मिलने वाली है।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों के लिए यह समय पारिवारिक व दांपत्य के लिए सुखमय रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए किसी का दिल ना दुखाएं। मंगल के प्रभाव से नए प्रेम संबंध बनेंगे। कार्य-व्यवसाय में लाभ मिलेगा।जीवनसाथी से लंबे वक्त से चला आ रहा विवाद खत्म होगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरु करने वाले हैं तो जीवनसाथी की राय जरूर लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को स्वास्थ में लाभ मिलेगा। आपका धन काफी लंबे वक्त से बीमारियों के इलाज में खर्च हो रहा था लेकिन मंगल के मार्गी होने के कारण अब इससे आपको छुटकारा मिलेगा। सहकर्मियों से चल रहा मनमुटाव समाप्त होगा। व्यापारियों के लिए शुभ फल प्राप्ति के योग हैं। व्यापार में हो रहे घाटे में कमी आएगी। शत्रु इस दौरान आपके आगे सिर नहीं उठा पाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो प्रमोशन या स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि

मंगल की ये चाल आपके लिए शुभ साबित होने वाली है। 27 अगस्त के बाद आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से प्रेम संबंधों में इजाफा होगा। संतान पक्ष के साथ आपके रिश्ते सुधरेंगे और मजबूत बनेंगे। आर्थिक और भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। आप फिजूलखर्ची पर लगाम लगाएंगे और धन संचय की ओर कदम बढ़ाएंगे।

तुला राशि

इस राशि के जातकों के लिए अत्यधिक लाभदायी रहेगा। आर्थिक मामलों में आपको जमकर लाभ होने वाला है। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति के भी योग बन रहे हैं। लॉटरी, प्रॉपर्टी और शेयर मार्केट से आपको धनलाभ होने के योग हैं। यदि आप किसी बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो वह इस समय में फलित होगी।

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। मंगल का मार्गी होना शुभ समाचार प्राप्त कराएगा। निवेश से भारी धन लाभ होने के संकेत है। यह जमीन से जुड़ा भी हो सकता है। जीवन साथी का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

धनु राशि

इस राशि के जातक धन संचय कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। याद रहे कि इस दौरान आर्थिक मामलों में आपके करीबियों से आपका झगड़ा हो सकता है इसलिए सतर्कता के साथ काम करें। किसी को पैसा उधार देने से पहले जांच परख लें। संतान पक्ष पर पैसा खर्च हो सकता है।

मकर राशि

मंगल का मार्गी होना आपके लिए सुख सुविधाएं लेकर आएगा। इसकी वजह से आप शारीरिक रूप से मजबूत बनेंगे तथा आपको बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। धन का संग्रहण होगा। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में ऐसा आकर्षण पैदा होगा कि आप अपनी मर्जी अनुसार कार्य करवा पाएंगे। कार्यस्थल पर आपके अधीन कार्य करने वाले आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

कुंभ राशि

आपके अनावश्यक खर्चों पर अब लगाम लगने वाली है। मंगल आपको धनलाभ करवाएगा। पैसों की बचत कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। संपत्ति खरीद सकते हैं। पैतृक संपत्ति की वजह से जो भी विवाद चल रहा है वो खत्म होने के योग हैं। प्रेम संबंध अच्छे रहेगे।

मीन राशि

मंगल का मार्गी होना आपके लिए धन वृद्धि के योग बना रहा है। आपकी राशि के आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। एक से अधिक स्त्रोत से पैसा आ सकता है, यानि अचानक धनलाभ भी हो सकता है। परिवार के लोग आपको मान-सम्मान देंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2o3YMGq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages