शादीशुदा फिरोज खान का इस राजकुमारी पर आ गया था दिल, 10 साल तक रहे थे लिव इन में - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 September 2018

शादीशुदा फिरोज खान का इस राजकुमारी पर आ गया था दिल, 10 साल तक रहे थे लिव इन में

बॉलीवुड में 'काऊब्वॉय' के नाम से मशहूर 70-80 के दशक के सबसे स्टाइलिश निर्माता, निर्देशक और एक्टर फिरोज खान को आज भी स्टाइलिश हीरो के तौर पर याद किया जाता है। बेंगलुरु में 25 सितम्बर, 1939 को जन्मे फिरोज ने बिशप काॅटन ब्वाॅयज स्कूल तथा सेंट जर्मन ब्वाॅयज हाई स्कूल से पढ़ाई पूरी की थी। फिरोज की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ हमेशा से सुर्खियों में रही है। राजकुमार जैसी जिंदगी जीने वाले फिरोज के बारे मे आज हम आपको कई दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

 

Birthday special unknown facts about <a href=Feroz Khan personal life" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/25/firozkhan3_3465418-m.jpg">

रंगीन मिजाज के थे फिरोज खान:
फिरोज खान को लेकर एक बात काफी सुनने में आती थी कि वह अपनी लाइफ का पूरी तहर से इंज्वॉय करना पसंद करते थे। वह शादी के पहले काफी रंगीन मिजाज के माने जाते थे। उन्हें नाइट क्लब में पार्टियां करने का काफी शौक था। यहीं नहीं उनकी इन पार्टीज जा हिस्सा बॉलीवुड के कई सेलेब्स बनने थे। एक एैसी ही पार्टी में उनकी मुलाकात एक बेहद ही सुंदरी से हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहले से ही सुंदरी की शादी हो चुकी थी और उनकी एक बेटी भी थी। लेकिन उन्होंने कभी भी किसी से इस बात का जिक्र नहीं किया था। जिसके बाद फिरोज और सुंदरी ने साल 1965 में शादी कर ली। जिसके बाद संदरी से फिरोज के दो बच्चे हुए। उनकी बेटी लैला का जन्म 1970 में हुआ था जबकि फरदीन खान का जन्म 1974 में हुआ।

 

Birthday special unknown facts about feroz khan personal life

शादी के बाद फिरोज का रहा इस लड़की से अफेयर:
फिरोज और सुंदर की शादीशुदा लाइफ काफी अच्छी चल रही थी। लेकिन इसी बीच फिरोज की लाइफ में एक लड़की ने एंट्री मारी। ये लड़की थी मशहूर धनराजगिर परिवार की बेटी ज्योतिका धनराजगिर। ज्योतिका एयरहोस्टेस थीं और उनके पिता महाराजा महेंद्रगिर धनराजगिर थे। इस बात का पता जब सुंदरी को हुआ कि फिरोज इस लड़की को डेट कर रहे हैं तब उन्होंने फिरोज को काफी समझाने की कोशिश की। लेकिन फिरोज ने उनकी एक बात नहीं मानी और अलग रहने लगे।

 

Birthday special unknown facts about feroz khan personal life

एक ही घर में रहते थे अलग-अलग:
काफी समझाने के बाद भी जब फिरोज नहीं मानें तो सुंदरी और वो एक ही घर में अलग-अलग रहने लगे थे। एक इंटरव्यू में फिरोज ने कहा था कि 'हम अपनी मर्जी से अलग रह रहे हैं।' दूसरी ओर एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में सुंदरी ने कहा था, 'मैं और फिरोज अलग-अलग फ्लोर पर रहते थे। फिरोज ज्यादातर समय बेंगलुरु में किसी लड़की के साथ ही रहते थे।' वहीं कुछ दिनों बाद ही फिरोज सबको छोड़कर ज्योतिका के साथ बेंगलुरु में शिफ्ट हो गए थे। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशन में रहे। एक बार जब ज्योतिका ने शादी की बात की तो फिरोज मुकर गए। जिसके बाद ज्योतिका लंदन में शिफ्ट हो गईं। वहीं दूसरी तरफ शादी के 20 साल बाद साल 1985 में फिरोज खान और सुंदरी के बीच तलाक हो गया। फिरोज ने 27 अप्रैल, 2009 को अपने बेंगलुरु के घर में अंतिम सांस ली थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MZbuAh

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages