2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, करें ये उपाय - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 28 September 2018

2020 तक इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती, करें ये उपाय

शास्त्रों के अनुसार शनिदेव को न्याय व कर्मफल के अनुसार परिणाम दाता माना गया है। मनुष्य अपने जीवन काल में जो भी कर्म करता है शनिदेव उसे उसके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करते हैं। चाहे वो कर्म अच्छे हो या बुरे शनिदेव मनुष्य को उसके तुरंत ही परिणाम दिखा देते हैं। सामान्यतः लोग शनि का नाम सुनते ही डर जाते हैं, लेकिन यह शनि महाराज कभी किसी को बेवजह परेशान नहीं करते। शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती भी लोगों को बहुत भयभीत कर देती है किंतु ढैय्या और साढ़ेसाती सभी मनुष्यों पर बुरे प्रभाव नहीं डालती, वह भक्त पर अपनी कृपा भी बरसाते हैं। इस समय वृषभ और कन्या राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है और वृश्चिक, धनु और मकर राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। इन राशिवालों को शनि महाराज के प्रभाव से बचने की जरूरत है। इसके लिए करें यह उपाय…

shani

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही थी जो अब जल्द ही खत्म होने वाली है। लेकिन जितने समय है उतने समय थोड़ी सावधानी रखें, कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके कारण पारिवारिक जीवन में अशांति होने से मन परेशान चल रहा है कुछ समय और सहना पड़ेगा। यात्रा तथा प्रवास पर जा सकते हैं। जीवन में होने वाली हर घटना का नियंत्रित रखें।

कन्या राशि

2020 तक कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस समयावधि में आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जिससे की आपका कार्य प्रभावित मा हो। इस दौरान आपको ऐसे कार्य करने से बचना होगा जिससे की आपको नुकसान पहुंचे। शनि की ढैय्या लगने से आपको जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा

उपाय- हनुमानजी को हर मंगलवार और शनिवार को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ राशि

शनि की ढैय्या का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर पड़ रहा है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में बहुत सी उथल-पुथल हो सकती है। पिता के साथ अनबन ना हो, इसका ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा।
उपाय- आप गरीबों को जूते और कपड़ों का दान करें।

धनु राशि

इस समयकाल में आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मांस-मदिरा का सेवन ना करें। इस दौरान आपके भाई-बहन और पत्नि को लाभ होगा। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से ना गुजरें, इसका ध्यान रखें। इस दौरान शारिरिक कष्ट होगा, ध्यान देना होगा।
उपाय- आप हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि

मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती कम परेशान वाली हो सकती है, हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। बाहर खान-पान से बचें। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
उपाय- हनुमान मंदिर जाकर दीपर जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2zC2VYJ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages