बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही फिल्म 'सत्यमेव जयते' के आइटम सॉन्ग 'दिलबर' से धमाल चुकी हैं। इस गाने से उन्हें नेम और फेम दोनों ही मिला। इसके बाद वह राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'स्त्री' में भी आइटम नंबर 'कमरिया' करती नजर आई थीं। नोरा फतेही एक बेली डांसर भी हैं। इसके साथ ही अब वह गायन क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही हैं। वह गीत 'दिलबर' का आधिकारिक अरबी रूपांतर तैयार करने के लिए मोरक्को के संगीत समूह फनेयर के साथ काम करेंगी।
भारत और मोरक्को को साथ लाना लक्ष्य
नोरा फतेही ने एक बयान में कहा, 'यह मोरक्को और भारत दोनों के लिए एक बड़ा सौदा है क्योंकि यह पहली बार है जब हम भारतीय संस्कृति और मोरक्कन संस्कृति को कलात्मक और संगीत के साथ मिलकर पेश करेंगे और इन्हें साथ लाना मेरा मेरा लक्ष्य भी रहा है।'
खुद को लॉन्च करने का सही तरीका
उन्होंने अपने गायन में कदम रखने को लेकर कहा, 'इस गीत के साथ मैं गायकी में शुरुआत कर रही हूं और फनेयर इसमें मेरे साथ रैपिंग करेगा। मैं गीत का निर्माण भी कर रही हूं। हमने गाने के महत्वपूर्ण हिस्सों को बनाए रखा है और प्रशंसक इसका आनंद लेंगे। मैं 'दिलबर' को अफ्रीका और मध्य पूर्व ले जाना चाहती थी क्योंकि यह मेरे लिए खुद को लॉन्च करने का भी एक सही तरीका था।' यह गीत अक्टूबर में रिलीज होगा।
'सत्यमेव जयते' के लिए किया गया रीमेक:
'दिलबर' गाना वर्ष 1999 में आई फिल्म 'सिर्फ तुम' का है। इस गाने को संजय कपूर और सुष्मिता सेन पर फिल्माया गया था। इसे फिल्म 'सत्यमेव जयते' में रीमेक किया गया था। इस रीमेक को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से सजाया था और इस पर नोरा ने अपने बेली डांस का जबरदस्त जादू बिखेरा था। इस रीमेक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ODOYOX
No comments:
Post a Comment