परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो- ये बोलते हुए अभिषेक बच्चन को महिला ने जड़ दिया... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 September 2018

परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो- ये बोलते हुए अभिषेक बच्चन को महिला ने जड़ दिया...

बॉलीवुड स्टार्स के साथ कोई ना कोई किस्सा जरुर जुड़ा होता है। सालों बाद स्टार्स उन किस्सों को याद कर खुद भी हसते हैं। हाल ही में अभिषेक बच्चन से खुद से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। जूनियर बच्चन ने खुलासा किया है कि जब उनकी फिल्म शरारत की स्क्रीनिंग हुई थी तब एक थियेटर के बाहर एक महिला ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था और कहा था कि तुम अपने परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो।

 

abhishek bachchan,

जनसत्ता में छपी खबर के अनुसार अभिषेक बच्चन ने कहा है, 'एक पल मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल सकता। मेरी एक फिल्म रिलीज हुई शरारत और मैं लोगों का रिस्पांस जानने के लिए गेटी गैलेक्सी (Gaiety Galaxy) गया था। एक महिला फिल्म देखने के बाद थियेटर से इंटरवेल के दौरान बाहर निकली। मैं बाहर स्टैंड के पास खड़ा हुआ था। उन्होंने मुझे बाहर आकर थप्पड़ मार दिया और कहा कि तुम अपने परिवार का नाम बदनाम कर रहे हो, एक्टिंग बंद कर दो।'

 

abhishek bachchan,

साहिर लुधियानवी का निभाना चाहते हैं किरदार
अभिषेक बच्चन सिल्वर स्क्रीन पर दिवंगत गीतकार-शायर साहिर लुधियानवी का किरदार निभाने के लिये बेताब हैं। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली काफी समय से साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं लेकिन बात नहीं बन पा रही है। फिल्म के लिये भंसाली ने अभिषेक बच्चन के साथ दो साल पहले मीटिंग भी की थी, लेकिन अब तक फिल्म फ्लोर पर नहीं जा सकी है।

 

Abhishek Bachchan

अभिषेक ने बताया, 'साहिर लुधियानवी की बायोपिक के बारे में करीब दो साल पहले संजय लीला भंसाली ने मुझसे बात जरूर की थी, लेकिन बाद में जाने क्या हुआ, उन्होंने मुझसे कोई बात नहीं की। शायद वह अपने दूसरे प्रोजेक्ट में बिजी हो गए थे। अब मैं जरूर बात करूंगा और पूछूंगा संजयजी से कि क्या हुआ साहिर वाली कहानी का। मुझे वह कहानी बहुत पसंद आई थी और मुझे उस फिल्म में जरूर काम करना है।'बताया जाता है कि भंसाली ने साहिर की बायोपिक के लिये दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा से भी बात की थी। उन्होंने दीपिका को अमृता प्रीतम का रोल ऑफर किया था। साथ ही अभिषेक की कमबैक फिल्म मनमर्जियां भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2zt5V9H

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages