जानिए तुला राशि के लोग क्यों होते हैं खास, इन कारणों से मानी जाती है सबस अच्छी राशि - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 24 September 2018

जानिए तुला राशि के लोग क्यों होते हैं खास, इन कारणों से मानी जाती है सबस अच्छी राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र ग्रहों में सबसे चमकीला और प्रेम का प्रतीक माना जाता है, इसलिए तुला राशि में पैदा हुए लोग बहुत ही प्रेमिले व गुणवत्ता से भरे रहते हैं। इस राशि के लोगों के लिए गुणवत्ता बहुत महत्वपूर्ण होती है। इनकी एक खासियत समान्य होती है की वे हमेशा कला, संगीत और खूबसूरत जगहों से घिरे होते हैं। इनका स्वभाव मिलनसार होता है, इसलिए ये टीम में काम करने से नहीं कतराते हैं। इस राशि के जातक संतुलन और समरुपता से प्रसन्न व मोहित रहते हैं।

 

tula rashi

निष्पक्ष व न्यायप्रिय होते हैं तुला राशि के लोग

ज्योतिष के अनुसार तुला राशि वाले जातक बहुत ही शांतिपूर्ण व निष्पक्ष होते हैं। तुला राशि के जातक सबके लिए अच्छा करना चाहते हैं। ये विवादों को निपटाने में कुशल होते हैं और इनमें न्याय की गहरी भावना होती हैं। निष्पक्षता की यह लगन इनकी व्यक्तिगत जरुरत होती हैं। संघर्ष और टकराव से बचने के लिए चतुर रणनीतिकार और आयोजक, ये जानते हैं कि कैसे चीजों को अत्यंत शिष्टता के साथ किया जाता हैं।

विनम्र और झगड़े से रहते हैं दूर

ये हमेशा विनम्र और झगड़े से दूर रहते हैं और हमेशा बात चीत द्वारा विवाद दूर करने का प्रयास करते हैं। ये कभी जबान के कड़वे नहीं होते हैं। इनके साथ शायद ही कभी ऐसा हुआ हो कि इन्हे विरोध का सामना करना पड़ा हो। अगर इनके सामने ऐसी स्थिति आ भी जाए तो ये ठंडे दिमाग से और गहरी सांस लेकर सहयोग की भावना के साथ सभी विकल्पों पर विचार करते हुए कार्य करते हैं। इनका यह गुण उन्हें अनेक करियर विकल्पों के लिए अनुकूल बनाता हैं।

तुला राशि वाले पुरुषों में होते हैं ये गुण

इस राशि के पुरुष सुंदर आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। आँखों में चमक व चेहरे पर प्रसन्नता झलकती है। इनका स्वभाव समतोल होता है। किसी भी परिस्थिति में सहसा विचलित नहीं होते, दूसरों को प्रोत्साहन देना, सहारा देना इनका स्वभाव होता है। ये व्यक्ति कलाकार, सौंदर्योपासक व स्नेहिल होते हैं। व्यावहारिक भी होते हैं व इनके मित्र इन्हें पसंद करते हैं। कई बार क्षणिक व्यसनाधीन होने की भी आशंका रहती है।

तुला राशि वाली स्त्रियों में होते हैं ये गुण

तुला राशि की स्त्रियां मोहक व आकर्षक होती हैं। स्वभाव खुशमिजाज व हंसी खनखनाहट वाली होती हैं। बुद्धि वाले काम करने में अधिक रुचि होती है। घर की साजसज्जा व स्वयं को सुंदर दिखाने का शौक रहता है। पाक कला, गायन आदि में दक्ष होती हैं। बच्चों से बेहद जुड़ाव रहता है।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xBc4zz

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages