आयशा टाकिया: ससुर के एक बयान की वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 September 2018

आयशा टाकिया: ससुर के एक बयान की वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। आयशा पिछले काफी समय से फिल्मों से दूर हैं लेकिन पिछले दिनों उन्होंने एक फोटोशूट करवाया। इस फोटोशूट में वह ऑलिव ग्रीन कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि आयशा कुछ माह पहले उस समय भी सुर्खियों में आ गईं थी, जब उनके पति ने बताया था कि कोई व्यक्ति उनकी पत्नी को धमकी भरे कॉल कर रहा है।

पति फरहान ने किया था ट्वीट:
आशा के पति फरहान आजमी ने ट्वीट किया था,'पत्नी आयशा, मां और बहन को कोई लगातार धमकी दे रहा है। मुंबई पुलिस के डीसीपी दहिया ने मेरे फोन और मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया। हम लोगों के बैंक अकाउंट भी फ्रीज हो गए हैं।' कोई व्यक्ति लगातार आयशा को फोन कर धमका रहा था कि वह और फरहान जल्द ही सलाखों के पीछे जाएंगे

 

आयशा टाकिया: ससुर के एक बयान की वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा

सर्जरी की वजह से आईं सुर्खियों में:
आयशा अपनी सर्जरी की वजह से सुर्खियों में आ गई थीं। दरअसल आयशा द्वारा लिप सर्जरी, जॉलाइन, आइब्रो और फोरहेड की सर्जरी करवाने की खबरें सामने आई थीं। इसकी वजह से उनका लुक काफी बदल गया। अपने न्यू लुक की वजह से वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी हुई। हालांकि उन्होंने सर्जरी की बात को कभी नहीं स्वीकारा लेकिन उनकी तस्वीरें इस बारे में साफ बताती हैं।

 

आयशा टाकिया: ससुर के एक बयान की वजह से होना पड़ा था शर्मिंदा

ससुर की वजह से होना पड़ा शर्मिंदा:
आयशा टाकिया के ससुराल वाले राजनैतिक बैकग्राउंड से है। आयशा के ससुर समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी हैं। वर्ष 2014 में अबू आजमी ने महिलाओं को लेकर एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि जो महिलाएं सहमति या बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाती हैं, उन्हें फांसी पर टांग देना चाहिए। सुसर के इस बयान की वजह से उन्हें को काफी शर्मिंदा होना पड़ा था। हालांकि आयशा और उनके पति ने इस बयान की निंदा की थी। आयशा ने ट्वीट कर कहा था, 'मीडिया में मेरे ससुर का जो बयान सामने आया है, अगर वही सही है, तो मैं और फरहान इसे लेकर बेहद शर्मिंदा हैं। हम इस तरह की मानसिकता नहीं रखते। यह महिलाओं का अपमान है।'



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2MNm4ub

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages