बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इनदिनों नेपाल में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इसी बीच उन्हें अपनी इस शूटिंग को बीच में ही छोड़कर कर मंबई वापस आना पड़ा। शूटिंक को इस तरह से बीच में छोड़ने की सबसे बड़ी वजह उनकी बनह अंशुला कपूर हैं। बात दें कि अशुंला के अचानक अस्पताल में एडमिट होने की खबर से अर्जुन बुरी तरह से घबरा गए थे। वह बिना देरी किए ही मुंबई के लिए रवाना हो गए।
इस बीमारी की वजह से अस्पताल पहुंची अंशुला:
दरअसल, अर्जुन की बहन अंशुला को 'माइग्रेन' की समस्या है। उन्हें 'माइग्रेन' अटैक की वजह से अस्पताल में एडमिट कराया गया था। बहन की तबियत की बुरी खबर मिलते ही अर्जुन फौरन अपनी शूटिंग से छोड़कर मुंबई पहुंचे। अपनी फिल्म की शूटिंग को इस तरह से बीच में ही रोककर आना अर्जुन के लिए ईजी नहीं था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन ने निर्देशक से ये वादा किया कि वो जल्दी वापस लौटकर डबल शिफ्ट में काम पूरा करेंगे।
अर्जुन ने इंटरव्यू में कही ये बात:
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया, 'अंशुला की तबियत अब पहले से बेहतर है। इस वक्त उसे आराम की सबसे ज्यादा जरूरत है।' इनदिनों अंशुला का ख्याल पिता बोनी कपूर के साथ सभी लोग रख रहे हैं। बता दें कि अर्जुन अपने परिवार में सबसे ज्यादा करीब अपनी बहन के हैं। अर्जुन श्रीदेवी के निधन के बाद परिवार का और पिता का बेहद ध्यान रखते हैं। वहीं वह जाह्नवी और खुशी के लिए कॉफी केयरिंग हो गए हैं। बता दें कि अर्जुन नेपाल में शूटिंग खत्म करने के बाद मुंबई में अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन में व्यस्त हो जाएंगे। इसके बाद वह आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग भी शुरू करनी है।
अनुष्का को मिला स्मिता पाटिल अवॉर्ड, ट्रेडिशनल ग्रीन साड़ी में आईं नजर
VIDEO: इस वजह से कार्यक्रम में रो पड़े सलमान खान, आंसू पोछते हुए वीडियो हुआ वायरल
BIGG BOSS 12: इस शख्स के साथ सगाई कर चुकी हैं हॉट दिखने वाली कंटेस्टेंट सृष्टि, जाने उनके बारे में
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NUYb8C
No comments:
Post a Comment