शाहिद कपूर की हाल में रिलीज हुई फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। अब शाहिद जल्द ही अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं, जो हिट तेलुगू फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' की रीमेक होगी। पहले खबर आई थी कि टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही अभिनेत्री तारा सुतारिया 'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में लीड हीरोइन होंगी। बाद में खबर आई कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के डिले होने के कारण तारा इस फिल्म से बाहर हो गई हैं।
'लस्ट स्टोरीज' से फेमस हुईं कियारा:
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'अर्जुन रेड्डी' के निर्माताओं ने तारा को रिप्लेस करने के लिए नई हीरोइन की तलाश कर ली है। वह कोई नहीं बल्कि 'लस्ट स्टोरीज' फेम कियारा आडवाणी हैं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो कियारा 'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। कुल मिलाकर ये फिल्म कियारा की झोली में आकर गिरी। पिछले दिनों रिलीज हुई कियारा की वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज' ने काफी लोकप्रियता हासिल की है। जिसके चलते कियारा लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के लिए छोड़ी 'अर्जुन रेड्डी':
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारा सुतारिया इन दिनों करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म है, इसलिए उनकी प्राथमिकता पहले यह फिल्म है। पहले यह फिल्म इसी साल नवंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन शूटिंग में देरी होने के चलते अब अगले साल रिलीज होगी। जिसके चलते तारा ने शाहिद कपूर की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' छोड़ने का फैसला किया है।
संदीप वंगा ही करेंगे रीमेक को निर्देशित:
संदीप वंगा, जिसने तेलगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' को निर्देशित किया था, इसके हिंदी रीमेक को भी निर्देशित करेंगे। अश्विनी वर्दे और मुराद खेतान प्रोड्यूस इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xIapHv
No comments:
Post a Comment