बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया और सनी देओल की जोड़ी को फिल्मों में काफी पसंद किया जाता था। कई बार तो दोनों के आॅफस्क्रीन अफेयर की खबरें भी आईं। लेकिन दोनों ने हर बार अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। अब एक बार फिर से ये नाम चर्चा में आया है। लेकिन इस बार ये दोस्ती प्रोफेशनली नजर आने वाली है। सनी देओल के साथ डिंपल का भांजा बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है।
सनी के साथ काम करेगा डिंपल का भांजा:
डिंपल कपाड़िया के भांजे करण कपाड़िया, सनी देओल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'ब्लैंक' है। इसका पहला पोस्ट हाल ही में रिलीज किया गया है। ये फिल्म 11 जनवरी, 2019 में रिलीज होगी। 'ब्लैंक' के जारी किए गए पोस्टर में सनी और करण कपाड़िया के नाम को स्पेशल मेंशन किया गया है। सनी और करण की इस मूवी को डायरेक्ट कर रहे हैं बेहजात खम्बाता। वहीं इसके प्रोड्यूसर डाक्टर श्रीकांत भासी, निशांत और टोनी डिसूजा हैं।
Here we go.. Super excited to announce the title of my debut feature film #Blank, starring @IamSunnyDeol and @KapadiaKaran, slated to release on 11th Jan 2019! @carnivalpicturs @easmytrip #EchelonProductions #DrShrikantBhasi @nishantpitti @TonyDsouza_ pic.twitter.com/4VdixCVk0G
— Behzad Khambata (@behzu) September 17, 2018
कौन है करण डिंपल का ये भांजा:
बता दें कि डिंपल की एक बहन थीं। जिनका नाम सिंपल कपाड़िया था। वो भी बॉलीवुड एक्ट्रेस थीं। करण उन्हीं के बेटे हैं। सिंपल ने 1977 में फिल्म 'अनुरोध' से डेब्यू किया था। करण अपनी मौसी डिंपल कपाड़िया के बेहद करीब हैं, इसका अंदाजा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से लगाया जा सकता है।
सनी की हालिया रिलीज फिल्म की बात करें तो पिछले दिनों उनकी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' रिलीज हुई है। इस में उनके साथ उनके पिता धमेंद्र और भाई बॉबी देओल ने काम किया है। सनी की ये फैमिली फिल्म बॉक्स आॅफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा सकी। अब देखना ये है कि उनकी अपने वाली फिल्म 'ब्लैंक' दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2pkAI2D
No comments:
Post a Comment