तनुश्री और नाना का विवाद: गणेश आचार्य के बयान पर भड़की तनुश्री, कहा- झूठा और दोगला है आचार्य - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 September 2018

तनुश्री और नाना का विवाद: गणेश आचार्य के बयान पर भड़की तनुश्री, कहा- झूठा और दोगला है आचार्य

बॅालीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्‍ता ने हाल में नाना पाटेकर पर संगीन आरोप लगाए थे। इसके बाद कोरियोग्राफर गणेश आचार्य ने नाना के बचाव में अपना बयान दिया था। दरअसल वे उस फिल्‍म का हिस्‍सा थे, जिसका जिक्र तनुश्री ने किया है। अब गणेश के दिए गए बयान पर भी तनुश्री ने उन्हें झूठे और दोगले होने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने बताया कि आचार्य को मेरी ही बदौलत फिल्‍म में काम मिला था।

ये भी पढ़ें: आलिया ने दिया बड़े स्टार्स को खुला चैलेंज, कहा-भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी 'ब्रह्मास्त्र'

 

बता दें कि आचार्य ने तनुश्री के आरोपों का खंडन किया था और कहा था कि ये सोलो सॉन्‍ग था और नाना इसमें जबर्दस्‍ती आना चाहते थे। आचार्य ने कहा कि ये शुरू से ही डुअल सॉन्‍ग था। नाना इसका हिस्‍सा थे। उन्‍होंने कहा तनुश्री गलत बोल रही हैं कि उनके कारण उन्‍हें फिल्‍म में काम मिला। उन्‍होंने कहा, नाना स्‍वीट पर्सन हैं। वे ऐसा नहीं कर सकते।

ये भी पढ़ें: ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'- 'ब्रह्मास्त्र' के बाद अब 'झुंड' की शूटिंग में जुटेंगे अमिताभ, जानें क्या है फिल्म की कहानी

 

इसपर हाल में तनुश्री ने कहा,' वे झूठे और दो मुंही बातें करने वाले इंसान हैं। उन्‍हें मेरी बदौलत काम मिला था। उन्‍होंने मुझे बाहर निकालने का तय कर लिया था, इसलिए जाहिर है कि वे नाना का सपोर्ट करेंगे। वे भी इसमें बराबर शामिल हैं।'

गौरतलब है कि तनुश्री ने 10 साल पुराने एक मामले का जिक्र करते हुए आरोप लगाया था, 'नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वे शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की।' तनुश्री ने कहा कि ऐसे मामलों में किसी की इमेज पर नहीं जाना चाहिए। कोई बाहर अच्‍छा एक्‍टर हो सकता है, लेकिन पर्सनली कैरेक्‍टर उसका कैसा है ये जज नहीं किया जा सकता। गुरमीत रामरहीम और तमाम बाबाओं की भी पूजा होती थी, वे भगवान माने जाते थे, लेकिन देख‍िए बाद में क्‍या असलियत सामने आई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Odg4Qc

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages