'मनमर्जियां' पर हुए विवाद के बाद निर्देशक ने डिलीट किए सीन, सिख समुदाए से मांगी माफी! - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 September 2018

'मनमर्जियां' पर हुए विवाद के बाद निर्देशक ने डिलीट किए सीन, सिख समुदाए से मांगी माफी!

अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'मनमर्जियां' रिलीज होते ही कानूनी मामले में फंस गई है। सिख समुदाय ने मूवी के कुछ सीन्स पर नाराजगी जताई है। अंबाला में इस फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जा रही है। सोमवार को समुदाय के लोगों ने अंबाला के 'गुरुद्वारा मांजी साहिब' पर इकट्ठे होकर फिल्म के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया। अब इस मामले पर निर्देशक अनुराग कश्यप ने एक स्टेटमेंट जारी किया और माफी मांगी है।

 

manmarziyan

इतना ही नहीं आपत्ति के बाद निर्माताओं ने तीन सीन हटाने का फैसला लिया है। फिल्म से 1 मिनट 41 सेकेंड का विजुअल डिलीट कर दिया गया है। साथ ही अनुराग कश्यप ने सोशल मीडिया में एक पोस्ट लिखकर उन लोगों से माफी मांगी जिनकी भावनाएं फिल्म की वजह से आहात हुईं।

बता दें फिल्म के तीन सीन्स को लेकर हंगामा मचा हुआ है। 'मनमर्जियां' के एक सीन में अभिषेक और तापसी को सिगरेट पीते दिखाया गया है। सिख धर्म में सिगरेट पीना वर्जित बताया गया है और इस फिल्म के ये दोनों एक्टर सिख किरदार निभाते हुए सिगरेट पी रहे हैं। इसके आलावा फिल्म में अभिषेक के द्वारा आपत्तिजनक तरीके से पगड़ी के हटाने को लेकर भी सिख समुदाय काफी नाराज है।

 

manmarziyan

अनुराग कश्यप ने स्टेटमेंट जारी किया। इसमें उन्होंने लिखा, 'मैं इस वक्त इंडिया में नही हूं और मुझे पता चला कि सिख समुदाय को फिल्म में दिखाए गए स्मोकिंग सीन पर आपत्ति है। ये फिल्म किसी समुदाय पर नहीं बनी है, बल्कि एक अकेले व्यक्ति के चॉइस पर है। हमने इस फिल्म को बनाने के लिए हर तरह से सिख लोगों से राय ली गई थी।'

 

manmarziyan

अनुराग लिखते हैं, 'जब हम फिल्म में शादी वाला सीन फिल्मा रहे थे, तब हमसे कहा गया कि हम गुरुद्वारे में नकली शादी नहीं फिल्मा सकते। इसलिए हमने सिर्फ गुरुद्वारे में मत्था टेकने वाला सीन ही पूरा किया। जब हमने स्मोकिंग वाला सीन शूट किया तो वो सीन सड़क पर शूट किया गया था और लगभग 150 से ज्यादा लोग ये सीन देख रहे थे। हमने तब भी उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि बस स्मोक करने से पहले पगड़ी उतारनी होगी। हमने वही बनाया जो हमने वहां देखा और लोगों से जाना। फिल्म का एक भी सीन बिना गाइडेंस के फिल्माया नहीं गया है। फिर भी अगर किसी भावनाएं इस फिल्म की वजह से आहत हुई हैं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।'

अनुराग ने ल‍िखा, 'अगर कोई ये सब अटेंशन बटोरने के लिए कर रहा है तो मुझे खुशी है कि उसे ये अटेंशन मिल गई होगी' अनुराग ने मामला पता चलते ही माफी मांग ली है। अब देखना ये है कि विवाद खत्म होता है या नहीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Np1WUu

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages