उर्मिला मातोंडकर का ये ब्लॉबस्टर गाना हो रहा रिक्रियेट, इस फिल्म में दिखेगा नए वर्जन के साथ - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 September 2018

उर्मिला मातोंडकर का ये ब्लॉबस्टर गाना हो रहा रिक्रियेट, इस फिल्म में दिखेगा नए वर्जन के साथ

बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह अपने जमाने की हिट एक्ट्रेसेस में से एक थीं। साल 1988 में प्रदर्शित राजकुमार संतोषी की फिल्म 'चाइना गेट' में उर्मिला पर फिल्माया गाया गाना 'छम्मा छम्मा...' ब्लॉबस्टर साबित हुआ था। उनके इस सुपरहिट गाने को सिल्वर स्क्रीन पर रिक्रिएट किया जाएगा।

 

urmila

इस फिल्म के लिए किया जा रहा है रिक्रिएट:
बता दें कि उर्मिला के इस गाने को प्रकाश झा की आने वाली फिल्म 'फ्रॉड सैंया' के लिए रिक्रिएट किया जा रहा है। फिल्म को सौरभ श्रीवास्तव ने निर्देशित किया है और अरशद वारसी इसके लीड हैं। वहीं मूवी के फिल्म निर्माता कुमार तौरानी के पास गाने के राइट्स हैं। तौरानी ने हाल ही में बताया, प्रकाश झा ने हाल ही में अपनी फिल्म के सारे गाने दिखाए और एक सिचुएशन थी जहां एक डांस नंबर की जरूरत थी। उन्होंने उर्मिला के गाने 'छम्मा छम्मा...' को सिलेक्ट कर लिया। इस गाने को कंपोजर तनिष्क बागची इस गाने को रिक्रिएट करेंगे। जल्द ही नया वर्जन तैयार हो जाएगा। ओरिजनल गाने को अनु मलिक ने कंपोज किया और सपना अवस्थी ने गाया था।

 

urmila

नई एक्ट्रेस की हो रही है तलाश:
प्रकाश झा ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्हें लीड एक्ट्रेस की तलाश है। वह इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रेसेज से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा हकि उम्मीद है की जल्द ही एक्ट्रेस फाइन हो जाएगी। वहीं उन्होंने गाने को लेकर बताया कि गाने की शूटिंग अगले 10-12 दिन में हो जाएगी।

'भूत हूं मैं' गाने को लेकर उर्मिला ने कही ये बात:
उर्मिला मातोंडकर की हॉरर फिल्मों की बात करें तो वह 'भूत' और 'कौन' जैसी हॉरर फिल्मों में काम कर चुकीं हैं। हाल ही में उन्होंने हाल ही में फिल्म 'लुप्त' के गाने 'भूत हूं मैं' की रिलीज के दौरान मीडिया से बातचीत में कहा, 'तकनीकी रूप से बेहतरीन हॉरर फिल्में बनाना मुश्किल हैं।' बातचीत के दौरान उर्मिला के अलावा जावेद जाफरी, करण आनंद, ऋषि कंधारी, मीनाक्षी दीक्षित, निर्देशक प्रभुराज और निर्माता हनवंत खत्री, ललित किरी भी थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IiseC3

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages