बॉलीवुड स्टार्स के ज्यादा चर्चा में उनके बच्चे रहते हैं। इसकी एक बड़ी वजह है उनके अनोखे नाम। हाल ही में पिता बनें नील नितीन मुकेश ने अपनी बेटी का नाम 'नूरवी' रखा है। जो कि यूनिक होने की वजह से काफी चर्चा में बना हुआ है। वहीं इससे पहले शाहिद ने अपने बेटे का नाम 'Zain' रखा है। वहीं करीना का बेटा तैमूर पैदा होते ही अपने नाम की वजह से सोशल मीडिया पर छा गया था। तो आइए आज आपको बताते हैं सेलिब्रिटीज के बच्चों के नाम के मतलब क्या है -
'नूरवी' :
हाल ही में एक्टर नील नितिन मुकेश एक प्यारी सी बच्ची के पिता बने हैं। उन्होंने आपनी बेटी का नाम 'नूरवी' रखा है बता दें कि, नूरवी नाम में नील नितिन और उनकी पत्नी रुक्मणी के नामों के अक्षर मिले हुए हैं। 'नुरवी' नाम का मतलब सुगन्धित फूल होता है।
शाहिद के बेटे Zain के नाम के ये हैं मायने:
शहिद ने अपने बेटे का नाम Zain Kapoor रखा है। इस नाम के कई मलतब हैं। Zain एक अरबी शब्द है जिसका मतलब हिन्दी में सौंदर्य, मित्र, प्यारी, सुंदर, सुंदरता, साहब होता है। वहीं हिब्रू भाषा में इसका मतलब 7वां होता है। वहीं अरब/अमरीका में जुलाई माह में होने वाले बेबी ब्वॉय का नाम Zain रखा जाता है। वहीं बड़े परिवारों जब किसी बच्चे का नाम Zain रखा जाता है तो वो 7वां बच्चा होता है। गौरतलब है कि शाहिद ने अपनी बेटी मिशा का नाम अपने और मीरा के नाम के पहले अक्षर को मिलाकर रखा है। लेकिन इस बार उन्होंने ऐसा नहीं किया।
तैमूर के नाम मचा था बवाल:
सैफ अली खान और करीना कपूर ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा है। तैमूर की तस्वीरें और वीडियो सबसे ज्यादा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। तैमूर के नाम पर काफी बवाल मचा था, क्योंकि तैमूर का नाम उज्बेकिस्तान के एक लुटेरे तैमूर लंग के नाम पर रखा गया है। वैसे तैमूर का मतलब लोहा और फौलाद भी होता है।
शाहरूख के बेटे के नाम का ये है अर्थ:
शाहरूख खान ने अपने छोटे बेटे का नाम अबराम खान रखा है। अबराम, शाहरूख और गौरी के तीसरे बेटे हैं जो कि सेरोगेसी से पैदा हुए हैं। अबराम खान का नाम मुस्लिम पैगंबर अब्राहम के नाम से इंस्पायर है। साथ ही शाहरूख का कहना है कि इस नाम में श्री राम का नाम भी शामिल है इसलिए उन्हें ये नाम अच्छा लगा।
ये अर्थ है माधुरी के दोनों बेटों के नाम का:
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के दो बेटे हैं जिनके नाम बहुत ही यूनिक है। उनके बड़े बेटे का नाम 'रायन' है जिसका मतलब स्वर्ग प्राप्ति का मार्ग होता है। वहीं छोटे बेटे का नाम 'एरिन' है और उसके नाम का मतलब है शक्ति का पर्वत।
अक्षय के बेटे का नाम है आरव:
अक्षय कुमार और ट्विंकल के दोनों बच्चों के नाम भी काफी अलग हैं। अक्षय की बेटी का नाम है, नितारा जिसका मतलब होता है जड़ों तक गहराई से जुड़ना और बेटे आरव के नाम का अर्थ है शांतिप्रिय होना।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xT9F3p
No comments:
Post a Comment