प्रियंका चोपड़ा को है अस्थमा, इन एक्टर्स को भी रह चुकी हैं गंभीर बीमारियां - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 September 2018

प्रियंका चोपड़ा को है अस्थमा, इन एक्टर्स को भी रह चुकी हैं गंभीर बीमारियां

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही यह खुलासा किया कि पांच साल की उम्र से उन्हें अस्थमा है। हाल ही उन्होंने ट्विटर के साथ हाथ मिलाया और अस्थमा पेशेंट्स की मदद के लिए कदम उठाए हैं। प्रियंका द ब्रीद फ्री कैम्पेन के साथ जुड़ी हैं, यह कैम्पेन टैबलेट्स के इस्तेमाल की बजाए इनहेलर्स को प्रोमोट करने में मदद कर रहा है। हालांकि आपको बता दें कि इंडस्ट्री में केवल प्रियंका चोपड़ा नहीं हैं, जिन्हें किसी गंभीर बीमारे ने घेरा हो। यहां जानें किसी बॉलीवुड सेलेब्रिटी को है कौन सी बीमारी -

सोनाली बेंद्रे

हाल ही एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने भी ट्विटर के जरिए खुलासा किया के वे कैंसर से पीडि़त हैं। वे मेटास्टिक कैंसर से पीडि़त हैं और फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। हालांकि उनके इस मुश्किल समय में उनके दोस्त और परिवार उनके साथ है।

सोनम कपूर

सोनाम कपूर लंबे समय से डायबिटीज से पीडि़त हैं। ऐसा माना जाता है कि यह बीमारी उन्हें टीनएज में ही हो गई थी, हालांकि अपनी डायट को उस हिसाब से प्लान करके सोनम ने अपने शुगर लेवल पर कंट्रोल किया हुआ है।

धर्मेंद्र

शोले के वीरू यानी कि धर्मेंद्र ने भी जीवन में कठिन समय देखा है। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि धर्मेंद्र ने २० साल तक डिप्रेशन से लंबी लड़ाई लड़ी है। डिप्रेशन में जाने के बाद उन्होंने शराब का सेवन करना शुरू कर दिया था।

सलमान खान

बॉलीवुड के दबंग खान ट्रिजेमिनल न्यूरेलजिया से पीडि़त हैं और अभी भी उनका इलाज चलता है। यह न्यूरोफैटिक डिसऑर्डर है, जिसमें चेहरे के कुछ हिस्सों जैसे कि जबड़ा और गालों में काफी तेज दर्द रहता है।

शाहरुख खान

किंग खान सर्जरीज के भी किंग हैं। कुल 25 सालों में शाहरुख की 8 सर्जरीज हो चुकी हैं, इनमें रिब्स, एंकल, नी, नेक, आई और शोल्डर सर्जरी शामिल है। हालांकि उन्होंने इसका असर कभी अपने काम पर नहीं पडऩे दिया।

अनुराग बसु

फिल्म बर्फी का निर्देशन करने वाले अनुराग बसु भी ब्लड कैंसर से पीडि़त रह चुके हैं। वर्ष 2004 में एक वक्त ऐसा भी आया था जब उनके जीवित बचने के चांस 50 प्रतिशत रह गए थे। हालांकि उन्होंने इस बीमारी को हरा दिया।

सैफ अली खान

वर्ष 2007 में सैफ अली खान को माइनर हार्ट अटैक आ चुका है। उस समय उन्हें सीने में दर्द की शिकायत पर लीलावती अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। डॉक्टर्स ने माइनर हार्ट अटैक की पुष्टि की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xp4Uhs

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages