मौनी रॉय: जयपुर राज परिवार से खास कनेक्शन, दो अभिनेताओं को कर चुकी हैं डेट, ऐसी ही कुछ अनजानी बातें - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 23 September 2018

मौनी रॉय: जयपुर राज परिवार से खास कनेक्शन, दो अभिनेताओं को कर चुकी हैं डेट, ऐसी ही कुछ अनजानी बातें

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर हुईं अभिनेत्री मौनी रॉय अब बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग के झंडे गाड रही हैं। बतौर लीड एक्ट्रेस मौनी ने अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड' से डेब्यू किया। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। हालांकि इससे पहले वह वर्ष 2004 में आई फिल्म 'रन' में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। आइए जानते हैं मौनी के बारे में ऐसी ही कुछ अनजानी बातें।

रॉयल फैमिली से कनेक्शन:
मौनी रॉय का जयपुर की दिवंगत महारानी गायत्री देवी से खास कनेक्शन रहा है। बता दें कि महारानी गायत्री देवी कूच बिहार से थीं। मौनी रॉय का जन्म भी कूच बिहार में ही हुआ था। उनके दादा शेखर भी एक प्रसिद्घ थियेटर कलाकार थे और उनकी मां मुक्ता भी एक थियेटर कलाकार हैं। उनके पिता अनिल रॉय कूच बिहार जिला प्ररिषद के एक अधीक्षक रहे हैं।

दो अभिनेताओं को कर चुकी हैं डेट:
मौनी रॉय का नाम दो अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है। साल 2008 में मौनी रॉय और टीवी अभिनेता गौरव चौपड़ा के साथ रिलेशन पब्लिकली सामने आया था। उस समय ये दोनों 'पति-पत्नी और वो' में साथ-साथ काम कर रहे थे तो पब्लिकली एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। गौरव और मौनी का अफेयर लगभग 2 साल तक चला। गौरव से रिलेशन खत्म होने के बाद मौनी का नाम टीवी अभिनेता मोहित रैना से जुड़ा। मोहित और मौनी ने धारावाहिक 'देवों के देव महादेव' में साथ काम किया। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी। हालांकि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है। इस बात का खुलासा पिछले दिनों खुद मौनी ने किया।

 

मौनी रॉय: जयपुर राज परिवार से खास कनेक्शन, दो अभिनेताओं को कर चुकी हैं डेट, ऐसी ही कुछ अनजानी बातें

मौनी के एक जुड़वां भाई है:
मौनी रॉय के एक भाई मुखर रॉय है। मौनली और मुखर जुड़वां हैं। वह हूबहू मौनी रॉय की तरह दिखता है। अगर मौनी रॉय एक लड़का होती तो वह बिल्कुल मुखर की तरह ही दिखतीं।

कर चुकी हैं सिंंगिंग भी:
मौनी रॉय एक अच्छी अभिनेत्री होने के साथ एक अच्छी डांसर और सिंगर भी हैं। वह दिव्यंका त्रिपाठी के साथ एक रियलिटी शो में सिंगिंग कर चुकी हैं। इस शो को करण जौहर ने जज किया था। तो उस समय मौनी रॉय को कुछ ज्यादा रेस्पांस नहीं मिला था।

 

मौनी रॉय: जयपुर राज परिवार से खास कनेक्शन, दो अभिनेताओं को कर चुकी हैं डेट, ऐसी ही कुछ अनजानी बातें

मौनी को पत्रकार बनाना चाहतके थे माता-पिता:

12वीं पास करने के बाद मौनी स्नातक करने के लिए दिल्ली चली गई थीं। उनके माता-पिता मौनी को एक पत्रकार बनाने चाहते थे। दिल्ली में वह मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई करना चाहती थी, लेकिन उनके माता-पिता ने उन्हें बीच में ही वापस बुला लिया। जिसके बाद फिल्मों में अपना भाग्य आजमाने के लिए मौनी मुंबई आ गई और उनकी पढ़ाई अधूरी रह गई।

आईफा 2016 में परफॉर्म करने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस
वर्ष 2016 में मैड्रिड में आयोजित हुए आईफा अवॉर्ड समारोह में मौनी रॉय टीवी इंडस्ट्री से शिरकत करने वाली इकलौती एक्ट्रेस थीं। अनेक टीवी स्टार्स रेड कॉर्पेट पर नजर आए थे, लेकिन मौनी रॉय इस अवॉर्ड में स्पेशल गेस्ट थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2OHMdw7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages