बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप- करना चाहते थे इंटीमेट सीन, सेट पर पीटते थे.. - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 26 September 2018

बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप- करना चाहते थे इंटीमेट सीन, सेट पर पीटते थे..

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने फेमस एक्टर नाना पाटेकर पर ऐसे गंभीर आरोप लगाए हैं कि सभी दंग रह गए हैंं। तनुश्री ने एक इंटरव्यू में अभिनेता पर हैरान कर देने वाले आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने साक्षात्कार में कहा कि इंडस्ट्री में सभी जानते हैं कि महिलाओं के प्रति नाना पाटेकर का रवैया कैसा है। उन्होंने आरोप लगाए कि वह अभिनेत्रियों को सेट पर पीटते भी रहे हैं।

10 साल पुराने वाकये का किया जिक्र:
तनुश्री ने जूम टीवी को दिए एक साक्षात्कार में नाना पाटेकर पर ये आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री ने #Metoo कैंपेन के तहत अपनी आपबीती बयां की है। तनुश्री ने 10 साल पुरानी एक फिल्म के दौरान के किस्से का जिक्र किय। उन्होंने कहा कि 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने मेरी बांह पकड़कर जबरदस्ती खींचा।

इंटीमेट सीन करना चाहत थे:
तनुश्री ने इंटरव्यू में बताया कि 'नाना पाटेकर सेट पर मेरे साथ इंटीमेट सीक्‍वेंस करना चाहते थे। जबकि स्क्रिप्ट या कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह का कोई सीन नहीं था। उसने मेरी बांह पकड़ी और धक्‍का दिया। ये सब गाने का हिस्‍सा नहीं था, लेकिन फिर भी उसने ये सब किया।'

निर्देशक और प्रोड्यूसर ने भी नहीं की मदद:
अभिनेत्री का कहना है कि नाना पाटेकर के इस तरह के बर्ताव के बारे में फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर को भी बताया लेकिन उन्होंने मेरी कोई मदद नहीं की। इतना ही नहीं तनुश्री के नाना पर कुछ गुंडो के जरिए उनकी कार पर हमला करवाने की बात भी कही।

CINTAA में दर्ज करवाई थी शिकायत:
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार तनुश्री ने इस बारे में वर्ष 2008 में CINTAA में नाना पाटेकर के खि‍लाफ उनकी प्रोपर्टी और ख्याति को नुकसान पहुंचाने की शि‍कायत भी दर्ज करवाई थी।

क्या कहा था नाना पाटेकर ने:
वर्ष 2008 में नाना पाटेकर ने अभिनेत्री तनुश्री के आरोपों के जवाब में एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था, 'तनुश्री मेरी बेटी की उम्र की हैं, वह इस तरह की बातें क्यों कर रही हैं मैं नहीं जानता। मुझे इंडस्ट्री में 35 साल हो जाएंगे काम करते हुए, लेकिन किसी ने भी कभी मेरे प इस तरह के आरोप नहीं लगाए हैं।'

अभी तक नहीं आया कोई रिएक्शन:
अब तनुश्री ने 10 साल बाद फिर से नाना पाटेकर पर आरोप लगाए हैं लेकिन फिलहाल नाना पाटेकर की तरफ से इस पर कोई रिएक्शन नहीं आया है। साथ ही फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर की तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया है।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने नाना पाटेकर पर लगाए गंभीर आरोप- करना चाहते थे इंटीमेट सीन, सेट पर पीटते थे..

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2Q9d0lr

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages