भारत पाकिस्तान मैच : जानिए ज्योतिष की नजर से कौन जीतेगा महामुकाबला - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 19 September 2018

भारत पाकिस्तान मैच : जानिए ज्योतिष की नजर से कौन जीतेगा महामुकाबला

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच आज यानी की बुधवार को क्रिकेट मैच खेला होने जा रहा है । इससे पहले भी इसी प्रतियोगिता में दोनों देशों के बीच 12 मैच खेले गए है जिसमें जीत-हार का रेकॉर्ड 6-5 से भारत के पक्ष में रहा है । भारत और पाकिस्तान के बीच आज 19 सितंबर 2018 को दुबई में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेला जायेगा, इस मैच में भारत की कप्तानी रोहित शर्मा के हाथ में होगी वही पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान सरफराज अहमद के हाथ में होगी । ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी ने भारत की कुंडली के खेल भाव के बारे में बताया कि इस महामुकाबले में भारत का पलड़ा भारी होगा । जाने भारत, पाकिस्तान मैच की सटीक भविष्यवाणी ।

 

ज्योतिषाचार्य पं. अरविंद तिवारी ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि- आज दुबई में भारत के समयानुसार शाम को 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का महामुकाबला खेला जायेगा । जिस समय यह मैच खेला जाना है उस समय चंद्रमा की स्थिति धनु राशि में रहेगी, चंद्रमा उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के पहले चरण में रहेगा, भारत के कप्तान रोहित शर्मा धनु लग्न और वृषभ राशि के जातक हैं, । आज चंद्रमा की स्थिति रोहित शर्मा की राशि से अष्टम भाव में रहेगी जिसके चलते आज के मैच में उन्हें थोड़ी परेशानियों का सामना तो करना पड़ेगा, लेकिन वहीं यदि भारत की कुंडली की बात करें तो भारत की कुंडली वृषभ लग्न कर्क राशि की है और आज वृषभ राशि से पंचम भाव में खेल के भाव का स्वामी बुध का प्रवेश हुआ है, जिसके चलते आज भारत इस मैच में पाकिस्तान को आसानी से हरा सकता है ।

 

आज कुछ क्रिकेटरों की कुंडली पर ध्यान दिया जाए तो हम पाते हैं कि विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आज अच्छी तरह से चलेगा, क्योंकि धोनी की कुंडली से चंद्रमा का गोचर होने जा रहा हैं जो कि खेल का स्वामी है, जिस कारण आज धोनी का प्रदर्शन बहुत अच्छा हो सकता है । वही कप्तान रोहित शर्मा भी अपने बेड से अच्छा प्रदर्शन करेंगे । आज भारत की ओर से गेंदबाज यजुवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की कुंडली के अनुसार आज दोनों ही अपनी गेंदबाजी का जौहर बेहतर तरीके से दिखा पाएंगे । इस क्रिकेट मैच में कांटे की टक्कर तो देखने को मिलेगी लेकिन अंत में जीत भारतीय टीम की ही होगी ।

india pakistan match

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2pjKphP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages