काले कुत्ते को खिलाएं गुलाब जामुन, शनि दोषों से मिलेगी मुक्ति - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, 29 September 2018

काले कुत्ते को खिलाएं गुलाब जामुन, शनि दोषों से मिलेगी मुक्ति

हिंदू धर्म में शनिदेव को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव व्यक्ति के अच्छे-बुरे सभी कर्मों के हिसाब से उनको फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति पर शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं वह उसके वारे-न्यारे भी कर देते हैं। जिस व्यक्ति पर शनिदेव की कृपा होती है उसका जीवन सुखमय हो जाता है। इसलिए यदि आप पर शनि की कुदृष्टि पड़ रही हो या आपको शनि दोषों से मुक्ति पानी हो तो आप शनिदेव को कुछ आसान व सरल उपायों से प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ उपाय जिनसे आपका जीवन सुखमय व शनि दोषों से मुक्त हो सकता है।

shani dosh

ये है वो सरल उपाय..

1. जिन लोगों की राशि पर साढ़ेसाती या ढैया चल रही हो या राशि में शनि अच्छे स्थान पर न हो वे लोग शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को शनिदेव के मंदिर में जाएं और चमड़े के काले रंग के जूते पहन कर जाएं और वापसी पर नंगे पांव घर आएं।

2. शनिदेव की मूर्ति पर 43 दिन तक लगातार तेल चढांए लेकिन रविवार को छोड़कर।

3. शनि देव को शांत करने के लिए शनिवार के दिन वर्त जरुर रखें और काली गाय को उड़द ,तेल, तिल या ब्रह्माणों को काला कंबल दान करें।

4. इस दिन काले कुत्ते और कौए को तेल की चुपड़ी रोटी और गुलाब जामुन खिलाया तो अति लाभकारी होता है।

5. हर शनिवार बंदरों और कुतों को गुड़ और काले चने खिलाएं, इसके अलावा आप केले या मीठी का भी भोग लगा सकते है।

6. शनिवार के दिन आप अपने हाथ की लंबाई का 19 गुणा लंबा एक काला धगा लें उसे एक माला के रुप में बनाकर अपने गले मे धारण करे। ऐसा करने से भगवान शनि प्रसन्न रहते है।

7. सूर्योदय से पहले पीपल की पूजा करने पर शनिदेव अत्यधिक प्रसन्न होते है। और उन्हे खुश करने के लिए पीपल के पेड़ पर तेल में लोहे की कील डालकर चढाया जाता है।

8. गरीबों को भोजन करने से भी शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहती है।

9. शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष के चारों ओर सात बार कच्चा सूत लपेटें इस दौरान शनि मंत्र का जाप जरूर करें।

10. अगर आप शनिदेव की पूजा करते हैं तो उस समय काले वस्त्र को धारण करना काफी शुभ माना जाता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NMYp2c

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages