गर्मी में तंदुरुस्ती की रक्षा करता है प्याज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 25 September 2018

गर्मी में तंदुरुस्ती की रक्षा करता है प्याज

गर्मी के दिनों में चिलचिलाती धूप से शरीर में कई प्रकार की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में प्याज का प्रयोग लू लगने और शरीर में पानी की कमी होने से बचाता है। माना जाता है कि प्याज की उत्पत्ति ईरान, पश्चिमी पाकिस्तान और उत्तर के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई थी। इतिहास से पता चलता है कि पिरामिडों के निर्माता भी प्याज खाते थे। यह प्राचीन मिस्र्र में प्रिय भोजन सामग्री था। वहां के मकबरों पर भी इसे उकेरा गया है। प्याज का जिक्र बाइबल और कुरान में भी आया है।

मेडिसिनल वैल्यू

प्याज में केलिसिन और रायबोफ्लेविन (विटामिन-बी) पर्याप्त मात्रा में
होते हैं। इसमें 11 प्रतिशत कार्बोहाइड्रेट होता है व एलिल-प्रोपाइल-डाय-सल्फाइड के कारण इसमें गंध आती है। प्याज में अमीनो एसिड सल्फॉक्साइड होता है जो इसमें सल्फीनिक एसिड को बनाता है। इसी वजह से इसे काटते समय आंसू आते हैं।

* नेचुरल एंटीबायोटिक
* इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
* गंभीर बीमारियों के संक्रमण से बचाता है
* कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखता है
* ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है

न्यूट्रीशनल वैल्यू

* सल्फ्यूरिक
* कंपाउंड,
* फॉस्फोरस,
* सल्फर और
* मैगनीज

प्याज खाने के तरीके

कच्चा प्याज: यह प्याज पके हुए प्याज से भी ज्यादा गुणकारी माना जाता है क्योंकि पकने के बाद इसमें मौजूद पोषक तत्वों में कमी आ जाती है। कच्चा प्याज गर्मियों में बहुत अच्छा होता है और लू लगने की समस्या से बचाता है।

पका प्याज: ये दुनियाभर में अलग-अलग व्यंजनों का जरूरी हिस्सा है। इससे भोजन में स्वाद बढ़ता है लेकिन फायदे कम मिलते हैं।
सप्लीमेंट के रूप में: जिन लोगों को प्याज खाने से गंध या स्वाद की परेशानी होती है उनके लिए ये अच्छे विकल्प होते हैं।

क्या आप जानते हैं ?

प्राचीन ग्रीस (यूनान) में प्याज को बड़े सम्मान के साथ ऐसी दवा के तौर पर प्रयोग किया जाता था जो खून को पतला करने में मददगार होती थी।
ग्लेडिएटर में लडऩे वाले रोमन लड़ाकू अपने शरीर पर प्याज मलकर मांसपेशियों को मजबूत बनाते थे।


प्रति 100 ग्राम प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व

प्रोटीन १.२ ग्राम
कार्बोहाइड्रेट 11.1 मि.ग्रा.
विटामिन 15 मि.ग्रा.
वसा 0.1 ग्राम
कैल्शियम 46.9 मिग्रा.
खनिज 0.4 ग्राम
फॉस्फोरस 50 मि.ग्रा.
कैलोरी ५0 मि.कै.
फाइबर 0.6 ग्राम
लौह 0.7 मि.ग्रा.
पानी 86.6 ग्राम

किस्म-किस्म के प्याज

मीठा प्याज : तलकर प्रयोग करने के लिए लिए सबसे बढिय़ा।
लाल प्याज : कच्चा खाने में बेहतर।
सफेद प्याज : कच्चा और पकाकर खाने में स्वादिष्ट।
पीला प्याज: हर तरह के व्यंजनों में स्वाद को बढ़ाता है।
छोटा प्याज: प्रभाव और गुणों में मध्यम, रसेदार व्यंजनों में अच्छा।

इसी तरह हरा प्याज खाने के कई फायदे हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बनाए रखता है। एंटी बैक्टीरियल गुणों के कारण यह पाचन में सुधार करता है। इस प्याज में पाया जाने वाला सल्फर ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लाभकारी है। हरा प्याज खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और चेहरे पर झुर्रियां नहीं आतीं। इसे सब्जी, सलाद या पुलाव आदि में प्रयोग किया जा सकता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QWlNs9

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages