तो क्या सच में नाना ने की थी तनुश्री के साथ छेड़छाड़ ? सामने आई ये चश्मदीद गवाह...बताई पूरी कहानी - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 September 2018

तो क्या सच में नाना ने की थी तनुश्री के साथ छेड़छाड़ ? सामने आई ये चश्मदीद गवाह...बताई पूरी कहानी

तनुश्री दत्ता को लेकर इन दिनों काफी खबरें सामने आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जब से नाना पाटेकर को लेकर बेबाक बयान दिया है, तभी से मीडिया में हलचल मची हुई है। हाल में इस पूरे विवाद पर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य का बयान सामने आया था। जिसके बाद एक्ट्रेस ने उनकी बात का खंडन करते हुए एक बार फिर घटना का सच सभी के सामने रखा। अब एक पत्रकार (जैनिस स्कवीरिया) ने ये दावा किया है कि तनुश्री की कही हर बात सच हैं, और वह उस दौरान की चश्मदीद गवाह हैं। इसके अलावा उन्होंने ट्विटर के जरिए उस घटना के बारे में खुद बताया।

 

Janice Janice

कुछ किस्से जिंदगी में ऐसे होते हैं जिन्हें भूल पाना नामुमकिन हो जाता है। एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के साथ फिल्म हॅार्न ओके के सेट पर जो हुआ वो किस्सा भी इन्हीं में से एक है। मैंने खुद उस पूरे वाक्या को उस दौरान अपनी आखों से देखा है।

मैं उस दौरान फिल्म के सेट पर मौजूद थी। 2008 में आजतक की ओर से मुझे गाने के शूट के लिए भेजा गया था। जब मैं सेट पर पहुंची तो मुझे बताया गया कि शूटिंग रुक गई है क्योंकि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता बहुत परेशानियां पेदा कर रही हैं।

 

Janice Janice Janice

जब मैंने सेट पर तनुश्री को देखा तो वे मुझे काफी परेशान दिख रही थीं। उस वक्त सेट पर गणेश आचार्य और एक शख्स ( जो की बाद में पता चला प्रोड्यूसर है) वह कुछ बातें कर रहे हैं, वहीं बैक डांसर्स बैठे इंतजार कर रहे थे।

इसके बाद शूटिंग फिर शुरू की गई। पर कुछ ही देर में तनुश्री सेट छोड़कर चली गईं। इसके बाद उन्होंने अपने आप को वेनिटी वेन में बंद कर लिया। और बाहर आने से मना कर दिया।

 

Janice Janice

इसके तुंरत बाद कुछ गुंडो को बुलाया गया। जिन्होंने जोर-जोर से वेनिटी वेन का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच नाना पाटेकर आए और कहने लगे, 'ये मेरी बेटी जैसी है'। जिसका उस वक्त कोई अर्थ नहीं निकल रहा था।

इसके तुरंत बाद तनुश्री के माता-पिता आए और उन्हें वहां से लेकर चले गए। वहीं रस्ते में तनुश्री के पेरेंट्स पर भी हमला किया गया। इसके बाद मैंने तनुश्री से जानना चाहा कि आखिर क्या हुआ, तो उन्होंने मुझे अपने घर आने को कहा, और पूरा किस्सा उस दौरान रोते हुए बताया।

तनुश्री ने मुझे बताया कि तीन दिन की रिहर्सल के बाद गाने के हर स्टैप को बदल दिया गया। साथ ही अचानक नाना पाटेकर को भी गाने का हिस्सा बना दिया गया, जो कि पहले नहीं थे।

इसके बाद तनुश्री के साथ जबरदस्ती नाना का एक ऐसा सीन रखा गया जिसमें उन्हें इंटिमेट होना था। यही वो वक्त था जब तनुश्री ने सेट छोड़ा और गाने का हिस्सा बनने से मना कर दिया। लेकिन जिस चीज की उन्हें उम्मीद नहीं थी वो थी प्रोड्यूसर्स का गुस्सा।

 

Janice

आज उन बातों को कई साल हो गए। लेकिन उनकी अभी की सारी बातें उस समय की बातों से हूबहू मिल रही हैं। इससे इतना तो साफ है कि वह उस वक्त भी सच बोल रही थीं।

(हालांकि वो सभी बातें ऑफ रिकॅार्ड थी, लेकिन उस दौरान भी तनुश्री ने कई चैनल को अपना इंटरव्यू दिया था।)

 

कई लोगों का कहना है कि इस बात को अभी उठाना सिर्फ इंडस्ट्री में वापस आने के लिए है तो ये गलत है। एक्ट्रेस ने उस दौरान भी प्रेस कॅान्फ्रेंस (जो की नाना पाटेकर ने रखी थी) में इस बारे में बात की थी। लेकिन तब उन्हें अनप्रोफेशनल करार कर दिया गया था।

उस दौरान तनुश्री की आवाज को कई मजबूत लोगों ने दबा दिया। लेकिन वह एक बार फिर लौटी हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DB3gz4

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages