करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'रणभूमि' की घोषणा फरवरी में ही कर दी गई थी। फिल्म का टाइटल और लीड एक्टर का नाम भी सामने आ चुका था। उस समय वरुण के अपोजिट जाह्नवी कपूर का नाम लीड एक्ट्रेस के रूप में सामने आया था। लेकिन अब यह फिल्म एक बार फिर लीड एक्ट्रेस को लेकर चर्चा में है। इस वजह से फिल्म के फ्लोर पर जाने में भी देरी हो रही है। क्योंकि 'रणभूमि' की लीड एक्ट्रेस को लेकर आलिया और जाह्नवी दोनों रेस में हैं। एक तरफ जहां आलिया, करण जौहर की फेवरेट हैं, वहीं निर्देशक शशांक खेतान की पहली पसंद जाह्नवी कपूर हैं।
खेतान के साथ आलिया की दो हिट फिल्में
करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली आलिया भट्ट, निर्देशक शशांक खेतान के साथ दो हिट फिल्में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' कर चुकी हैं। वहीं जाह्नवी कपूर, शशांक खेतान के साथ अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' कर चुकी हैं। अगर जाह्नवी 'रणभूमि' में वरुण के अपोजिट नजर आती हैं तो यह उनकी शशांक के साथ दूसरी फिल्म होगी। उनकी डेब्यू फिल्म हिट रही थी और जाह्नवी ने अपनी एक्टिंग को लेकर खूब तारीफ भी बटोरी है।
लीड एक्ट्रेस को लेकर उलझे निर्देशक
बात करें निर्देशक शशांक खेतान की फेवरेट एक्ट्रेस की तो जाह्नवी का नाम सबसे पहले आता है। वहीं आलिया भट्ट को करण जौहर की फेवरेट एक्ट्रेस माना जाता है। अब शशांक इस उलझन में है कि वह अपनी पुरानी फेवरेट एक्ट्रेस आलिया को लें या फिर नई फेवरेट जाह्नवी को। जिसको उन्होंने 'धड़क' में निर्देशित किया था। खैर कुछ भी हो आलिया और जाह्नवी की लोकप्रियता के बीच धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'रणभूमिÓ फंसी नजर आ रही है।
'कॉफी विद करण' में डेब्यू करेंगी जाह्नवी
करण जौहर के सेलिब्रेटी टॉक शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन जल्द शुरू होने वाला है। यह शो सेलेब्स के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है। इस समय चर्चा है कि इस शो में विराट कोहली-अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर-आनंद आहूजा और अर्जुन कपूर अपनी कजिन बहन जाह्नवी कपूर के साथ शिरकत करेंगे। अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ इस शो में जाह्नवी डेब्यू करेंगी। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिग भी है। देखना दिलचस्प होगा जब ये दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स का खुलासा करेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2DFhTS3
No comments:
Post a Comment