कभी इस खूबसूरत एक्ट्रेस के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश भट्ट, शादी के लिए अपनाया था इस्लाम - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 20 September 2018

कभी इस खूबसूरत एक्ट्रेस के सेक्रेटरी रह चुके हैं महेश भट्ट, शादी के लिए अपनाया था इस्लाम

बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर महेश भट्ट का आज अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 20 सितंबर,948 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम नानाभाई भट्ट और मां का नाम शिरीन मोहम्मद अली था। महेशा हमेशा से ही लीक से हटकर फिल्में बनाने के लिए जाने जाते हैं। भट्ट कैंप की फिल्में हमेशा से ही सेंसेटिव रही हैं। उनकी रियल लाइफ भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। उनकी लाइफ कन्ट्रोवर्सी, ड्रामा और सस्पेंस से भरी रही है। आज हम उनके जीवन से जुड़ी कई दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

 

MAHESH BHATT

लिव-इन में रहे थे महेश के माता-पिता:
बताया जाता है कि महेश भट्ट के माता-पिता ने कभी भी शादी नहीं की थी। दोनों लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा करते थे। बता दें कि महेश की मां शिरीन अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस थीं। वहीं उनके पिता नानाभाई उर्फ बटुक भट्ट फिल्म निर्माता थे। सुनने में आता है किनानाभाई पहले से ही शादी शुदा थे उन्होंने शिरीन से कभी शादी नहीं की।

कम उम्र में ही शुरू कर दिया था काम:
महेशा भट्ट के कॅरियर की बात करें तो उन्होंने बहुत की कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। जिस वक्त उन्होंने विज्ञापनों के लिए लेखन शुरू कर दिया था उस वक्त उनकी उम्र महज 20 साल थी। यही नहीं सुनने में आता है कि स्कूल के दिनों से ही उन्होंने पार्ट टाइम जॉब करना शुरू कर दी थी।

कभी इस सुपरस्टार के सेक्रेटरी रहे थे महेश:
आज भले ही महेश भट्ट के सितारे बुलंदियों पर हो लेकिन जब वह स्ट्रगल कर रहे थे उस दौरान महेश स्मिता पाटिल और विनोद खन्ना के सेक्रेटरी के रूप में काम करते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'कब्जा' से बतौर प्रोड्यूसर काम शुरू किया था। एक फिल्म में महेश ने विनोद खन्ना को लीड एक्टर के तौर पर साइन किया लेकिन विनोद ने लगातार 40 दिन तक शूटिंग कैंसिल कराई। उनके नखरों से तंग आकर महेश भट्ट ने कहा, ‘मैं विनोद के स्पॉट ब्वॉय को हीरो बना लूंगा, लेकिन विनोद को अपनी फिल्मों में साइन नहीं करूंगा।'

 

MAHESH BHATT

ऐसे हुआ था पहला प्यार:
महेश भट्ट की लव लाइफ की बात करें तो उन्हें कॉलेज के समय ही पहला प्यार हो गया था। उस लड़की का नाम लोरिएन ब्राइट था। ब्राइट का नाम बाद में किरन भट्ट हो गया। किरन ही पूजा भट्ट और राहुल भट्ट की मां हैं। लेकिन एक्ट्रेस परवीन बॉबी के साथ उनके अफेयर की वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया।

महेश से पहले इस एक्टर संग थे परवीन के संबंध:
महेश से पहले परविन का नाम कबीर बेदी और डैनी के साथ जुड़ चुका है। यहां तक सुनने में आता है कि कबीर बेदी के साथ परवीन लंबे समय तक लिव-इन में रहीं थीं। लेकिन उनका ये रिलेश्न ज्यादा दिनों तक टिक नहीं सका। इसके बाद वह महेश भट्ट के साथ रिलेशनशिप में आईं। सुनने में आता है कि परवीन अपनी पिछली जिंदगी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहती थीं। मैगजिन में छपी खबरे की मानें तो उन्हें 'सिजोफ्रेनिया' नामक बामारी थी।

 

MAHESH BHATT

सोनी राजदान से की दूसरी शादी:
परवीन बॉबी के बाद महेश के जीवन में सोनी राजदान ने एंट्री ली। सोनी के साथ अफेयर के वक्त महेश और किरन साथ ही रहते थे। उस वक्त उनका तलाक नहीं हुआ था। इसके बावजूद महेश ने सोनी राजदान से शादी कर ली। यही नहीं सोनी से शादी करने के लिए महेश ने मुस्लिम धर्म भी कबूल कर लिया था। इस शादी से महेश के दो बच्चे हैं शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PTu8vq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages