इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, क्या तोड़ पाएगी 'भुलभुलैया' का रिकॉर्ड! - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, 30 September 2018

इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे अक्षय कुमार, क्या तोड़ पाएगी 'भुलभुलैया' का रिकॉर्ड!

वर्ष 2011 में प्रदर्शित तमिल हॉरर कॉमेडी 'कंचना : मुनी 2' के हिंदी रीमेक में अक्षय कुमार काम करते नजर आ सकते हैं। कंचना : मुनी 2 को राघव लॉरेंस ने निर्देशित किया था। उन्होंने फिल्म में लीड रोल भी प्ले किया था। रीमेक में अक्षय उनका ही किरदार निभाएंगे, जिसकी आत्मा को भूत जकड़ लेता है। इस प्रोजेक्ट को शबीना खान प्रोड्यूस करेंगी। वे अक्षय की फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ भी प्रोड्यूस कर चुकी हैं।बता दें, 11 साल पहले आई फिल्म 'भूलभुलैया' ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था।

योगा क्लास से बाहर निकलते ही जमकर हंसने लगीं करीना और अमृता, तस्वीरें आई सामने

रणबीर के जन्मदिन पर आलिया ने अपने हाथों से बनाया बर्थडे केक, आखिरी स्लाइड में देखें केक की तस्वीर

 

 

akshay kumar


‘कंचना’ के रीमेक पर सबसे पहले सलमान खान और सोहेल खान काम करना चाहते थे लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद शबीना ने इसके राइट्स खरीदे और अजय देवगन को अप्रोच किया पर उनसे बात नहीं बनी। अब यह फिल्म अक्षय कुमार कर रहे हैं। बताया जा रहा है फिल्म के निर्माता काफी समय से अक्षय से इस फिल्म के बारे में बातचीत कर रहे हैं। इस फिल्म का कॉन्सेप्ट अक्षय को बेहद पसंद आया। यह प्रोजेक्ट अगले साल शुरू होगा।

BEPANAH: पूजा की मौत के बाद अब आदित्य की मां ने रची जोया को मारने की साजिश, अगला ट्विस्ट हैरान कर देगा आपको

साज-श्रृंगार कर दुल्हन सी सजी ईशा देओल, नाटक में निभाया सीता का किरदार

akshay kumar

सलमान-सोहेल से हुई थी बात
डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार 'कंचन' की रीमेक के लिए सबसे पहले सोहेल और सलमान खान को अप्रोच किया गया था, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद 'गोलमाल अगेन' के हीरो अजय देवगन से बातचीत चली, लेकिन वहां से भी सफलता नहीं मिली।

एक पल के लिए भी प्रियंका से दूर नहीं रह सकते निक जोनस, ये तस्वीरें हैं सबूत

akshay kumar

गौरतलब है कि हाल के दिनो में हॉरर कामेडी फिल्में जैसे 'गोलमाल अगेन' (2017) और 'स्त्री' (2018) ने 100 करोड़ रुपए से अधिका का कारोबार किया। जिससे फिल्म निर्मातओं का ध्यान हॉरर-कॉमेडी फिल्मों की तरफ गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2NcOn5o

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages