इस हफ्ते शाहिद कपूर, श्रध्दा कपूर और यामी गौतम फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू रिलीज हुई है। बिजली समस्या पर आधारित इस फिल्म की कहानी उत्तराखंड के छोटे से टिहरी गांव पर आधारित है। श्री नारायण सिंह निर्देशित इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार हो रहा था।
ट्रेड एनालिस्ट गिरीश जौहर के अनुसार पहले दिन इस फिल्म ने करीब 5.5 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।उन्होंने कहा, 'देशी कहानियां लोगों को ज्यादा कनेक्ट करती हैं। यह एक सामाजिक मुद्दा है जिसके कारण एक आम आदमी बिजली की समस्या के कारण सिस्टम से लड़ता है।' जौहर का कहना है कि फिल्म बॉक्सऑफिस पर पहले दिन 5 करोड़ 50 लाख से ज्यादा की कमाई कर सकती है। जौहर ने आगे कहा, 'फिल्म की स्टारकास्ट और निर्देशक दोनों ही अच्छे है। जो बॉक्सऑफिस पर पॉजिविट रिस्पांस दिला सकते हैं।'
मंटो' के मार्निग शो हुए रद्द, नंदिता दास ने जताई नाराजगी
बेबो' के बर्थडे पर सासू मां ने गले लगाकर किया सैफ को दुलार, देखे वीडियो ...
कहानी
फिल्म की कहानी टिहरी गांव की बिजली की समस्या पर आधारित है। इस गांव में बिजली की उपलब्धता तो कम है लेकिन बिल उसका डबल। मूवी में दिखाया गया है कि किस तरह गांव की बत्ती झिलमिलाते हुए गुल हो जाती है। फिल्म में टर्निंग प्वाइंट तब आता है जब शाहिद कपूर के दोस्त की फैक्ट्री का 54 लाख का झूठा बिजली बिल आता है।जिसे देख कर सबके होश उड़ जाते हैं इस बात से शाहिद कपूर का दोस्त काफी परेशान हो जाता है। इस समस्या पर कोई सुनवाई न होने चलते वह आत्महत्या कर लेता है।शाहिद कपूर को काफी मलाल होता है कि वह अपने दोस्त को बचा ना सका।इसके बाद शाहिद कपूर सिस्टम से लड़ने के लिए निकल पड़ते है। यही से मूवी दिलचस्प मोड़ ले लेती है।
DDLJ की सफलता का श्रेय कोई नहीं ले सकता : काजोल
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xxFr5w
No comments:
Post a Comment