HelicopterEela: रुक-रुक-रुक गाने को किया गया रिक्रेएट, काजोल निभाएंगी सिंगर का किरदार - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, 21 September 2018

HelicopterEela: रुक-रुक-रुक गाने को किया गया रिक्रेएट, काजोल निभाएंगी सिंगर का किरदार

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल अपनी आने वाली फिल्म ‘हेलिकाॅप्टर ईला’ में सुपरहिट गाने ‘रुक-रुक-रुक अरे बाबा रुक’ को रिक्रिएट करेंगी। काजोल इन दिनों अजय देवगन निर्मित फिल्म 'हेलिकाॅप्टर ईला' में काम कर रही हैं। यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज़ होने वाली है। इस फिल्म में काजोल एक सिंगल मदर के किरदार में नज़र आएंगी, जो अपने बेटे को लेकर बहुत सेंसिटिव है। फिल्म में काजोल के किरदार ‘ईला’ को गाने का बहुत शौक है, लेकिन वो अपने बेटे की जिम्मेदारियों की वजह से अपनी इच्छाओं को दबा लेती है। उसकी ज़िंदगी में बस एक ही मकसद बचा है कि वो अपने बेटे की परवरिश ठीक से करे और हमेशा उसके साथ रहकर उसकी हर एक्टिविटी पर नज़र रखे।

Bigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा के लिए दीपिका ने लगाए ठुमके तो वहीं रोशनी ने पूल में लगाई आग

Bigg Bigg 12 Day 4:अनूप जलोटा का नजर आया रंगीन मिजाज, सनी लियोनी के गाने पर लगवाए लड़कियों से ठुमके

 

kajol

इस फिल्म में काजोल वर्ष 1994 में प्रदर्शित अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘विजयपथ’ के हिट गाने ‘रुक-रुक-रुक अरे बाबा रुक’ पर थिरकती नजर आयेंगी। काजोल ने ‘हेलिकाॅप्टर ईला’ में इस गाने के रीमिक्स वर्जन पर परफॉर्म किया है। रीमिक्स गाने को राघव सच्चर ने संगीत दिया है और पालोमी घोष ने गाया है। काजोल की मजेदार परफॉर्मेंस वाला ये गाना 25 सितंबर को रिलीज़ होगा।

सेंसर बोर्ड ने चलाई 'मनमर्जियां' के तीन सीन पर कैंची, फूटा अनुराग और तापसी का गुस्सा

HOT: मलाइका अरोड़ा अपने इस बॉडी पार्ट का कराना चाहती हैं इंश्योरेंस, डेटिंग लाइफ से जुड़े बोल्ड राज से भी उठाया पर्दा

kajol t

12 अक्टूबर को रिलीज हो रही है फिल्म

आपको बता दें कि, ये फिल्म मां-बेटे के रिश्ते के आस-पास घूमती नजर आएगी। काजोल फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार प्ले कर रही हैं जो अपने सपने को पूरा करने के लिए अपने बेटे के कॉलेज में ही एडमिशन लेती है। इसके बाद दोनों की जिंदगी में तूफान खड़ा हो जाता है। ये फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है।

Bigg Bigg 12: जसलीन के पिता को आए धमकी भरे फोन, कहा- 'हमारी बेटी होती तो काट के फेंक देते'

helicoptereela

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I8DalC

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages