डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की कॉमेडी से सराबोर फिल्म 'पटाखा' 28 सितंबर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल ट्रेक पटाखा... हाल ही में रिलीज किया गया है। इसमें दो बहनों का किरदार निभाने वाली दंगल गर्ल सान्या और राधिका मदान, सुनील ग्रोवर संग पटाखा बेचने निकल पड़ी हैं। इससे पहले फिल्म का कई गाने 'बलमा...', 'नैना बंजारे...', मलाइका एक आइटम नंबर 'हैलो हैलो...' और होली सॉन्ग 'गली गली...', जारी किया गया है। इन सभी गानों को दर्शक खूब पसंद भी कर रहे हैं।
फिर छिड़ा युद्ध
फिल्म 'पटाखा' के टाइटल ट्रेक 'पटाखा...' में दोनों बहनें आपसे में एक बार फिर भिड़ जाती हैं। इसमें दोनों सुनील ग्रोवर संग पटाखा बेचने निकल पड़ती हैं। इस गाने को सुनने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें सुनील का लुक भी जबरदस्त दिख रहा है जो दर्शकों को उनकी तरफ आकर्षित कर रहा है। उनके हेयर स्टाइल को देख फैंस कमेंट कर रहे हैं, 'सुनील ग्रोवर का हेयर स्टाइल पुरानी फिल्मों के शाहरुख खान के जैसे है।' लेकिन इस गाने में ये समझना मुश्किल है कि आखिर इसमें क्या हो रहा है। इसे क्यों फिल्म में फिल्माया गया है। बहरहाल, इस गाने को खुद विशाल भारद्वाज ने अपनी आवाज दी है।
दो बहनों पर आधारित है फिल्म की कहानी
फिल्म 'पटाखा' की कहानी राजस्थान के एक छोटे से गांव की दो बहनों पर आधारित है। ये दोनों बहने आपस में बस लड़ती-झगड़ती रहती हैं। इन दोनों की लड़ाई को देखकर तो ऐसा लगता है कि दोनों एक-दूसरे की ना जाने कितने जनम से दुश्मन हों। लेकिन इन्हें बाद में इसका एहसास होता है कि ये एक-दूसरे के बगैर नहीं रह पाएंगी। इसमें सान्या मल्होत्रा और टीवी एक्ट्रेस राधिका मदान दोनों बहनों के किरदार में नजर आने वाली हैं। इनके अलावा सुनील ग्रोवर भी इसमें आपको एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे। इनके साथ ही विजय राज भी अहम भूमिका में दिखेंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I82ubl
No comments:
Post a Comment