THUGS OF HINDOSTAN TRAILER: इंतजार हुआ खत्म! सामने आया आमिर-अमिताभ का जाबाज अंदाज - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 27 September 2018

THUGS OF HINDOSTAN TRAILER: इंतजार हुआ खत्म! सामने आया आमिर-अमिताभ का जाबाज अंदाज

आमिर खान की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर जारी हो चुका है। लंबे इंतजार के बाद यशराज फिल्म्स ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का ट्रेलर यश चोपड़ा के जन्मदिन पर जारी कर दिया है। खास बात ये है कि इस फिल्म के कारण पहली बार अमिताभ बच्चन और आम‍िर खान एक साथ काम करते नजर आएंगे। दोनों सितारे ट्रेलर लॉन्च के इवेंट में पहुंच चुके हैं। कैटरीना कैफ, फातिमा भी इवेंट में ही मौजूद हैं।

 

thugs

जानें क्या है ट्रेलर में...

इस फिल्म की कहानी 1795 की है जब ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के बाद शुरू होती है। कंपनी भारत में कारोबार करने के लिए आती है लेकिन वह लोगों को गुलाम बनाती है और भारत में शासन करना उसका एजेंडा है। कई लोग कंपनी के सिपाहियों के सामने झुक जाते हैं। लेकिन आजाद (अमिताभ बच्चन) को गुलामी कबूल नहीं करता। आजाद अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हैं। आजाद के गुरिल्ला हमलों से कंपनी का बहुत नुकसान होता है। अंग्रेज अफसर क्लाइव आजाद को पकड़ने की योजना बनाता है। हालांकि इसके लिए उसे आजाद से भी चालाक शख्स की जरूरत है। क्लाइव के लिए कानपुर अवध का फिरंगी मल्लाह (आमिर खान) ये काम करने को तैयार होता है। फिरंगी मल्लाह खुद बताता है कि वह कितना बड़ा फ्रॅाड है। इसके बाद फिरंगी की आजाद के साथ एंट्री होती है। संघर्ष, दांव पेच ट्रेलर में नजर आता है।

thugs

ये फिल्म पीरियड ड्रामा है। अमिताभ और आमिर के अलावा फिल्म में फातिमा शेख और कैटरीना कैफ भी मुख्य किरदार निभाते दिखाई देंगे।

ट्रेलर में ये देख चौंक जाएंगे आप...

अमिताभ बच्चन लंबे समय बाद खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे हैं।

फातिमा सना शेख का लुक देखने लायक है। साथ ही उनके एक्शन सीन्स भी लाजवाब हैं।

कैटरीना कैफ का लुक बेहद हॅाट है।

आमिर खान का ठग अंदाज लोगों को काफी लुभाने वाला है। उनका ये लुक सभी में काफी हटकर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' फिलिप टेलर्स के उपन्यास 'कन्फेशन ऑफ ठग्स' पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य कर रहे हैं। 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' 8 नवंबर को रिलीज होगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2xJp2Lq

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages