फिल्म जगत की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में शादी करने का ऐलान किया है। यह दोनों पिछले कुछ सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।इन दोनों के रिश्तें की शुरुआत संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला से हुई। उसके बाद इस जोड़ी ने पद्रमवात और बाजीराव-मस्तानी में साथ काम किया। इसी दौरान दोनों की नजदीकियां भी बढ़ती गई। हालांकि अपने जॉली नेचर के रणवीर सिंह का दीपिका पादुकोण से पहले कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा है, इसमें सोनाक्षी सिन्हा, परिणीती चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है।
फर्स्ट अफेयर 14 साल की उम्र में
रणवीर सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि 14 साल की उम्र में उन्हें पहला प्यार हुआ था। उसके बाद वो एक के बाद एक तीन लड़कियों के साथ अफेयर में आए थे। इसके बाद जब वह कॉलेज में आए तो उनका अफेयर हेमा मालिनी की बेटी आहना देओल से था। रणवीर के करीबी दोस्तों के मुताबिक आहना और रणवीर एक दूसरे के काफी करीब थे। हालांकि यह रिश्ता काफी दिन तक नहीं चला। जब रणवीर बॉलीवुड में आए तो उनका नाम साथ काम कर रहीं अभिनेत्रियों से जुड़ता रहा।
अनुष्का शर्मा से जुड़ा नाम
उनका नाम सबसे पहले अनुष्का शर्मा से जुड़ा, जो उनकी पहली अभिनेत्री थी। 'बैंड-बाजा-बारात' में डेब्यू करने वाले इन दोनों ने इसके बाद 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम किया। इस दौरान ये दोनों ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन दोनों जगहों पर काफी करीब नजर आएं। अनुष्का के बाद रणवीर का नाम सोनाक्षी सिन्हा और परिणीति चोपड़ा के साथ जुड़ा। परिणीती के साथ रणवीर सिंह ने 'किल दिल' और 'लेडी वर्सेज रिकी बहल' में काम किया है, जबकि सोनाक्षी सिन्हा के साथ रणवीर ने 'लूटेरा' मूवी में नजर आए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2CZ24nL
No comments:
Post a Comment