सुनील शेट्टी के बाद अब उनके बेटे अहान को लॅान्च करने जा रहे साजिद, जानें फिल्म के बारे में... - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 2 October 2018

सुनील शेट्टी के बाद अब उनके बेटे अहान को लॅान्च करने जा रहे साजिद, जानें फिल्म के बारे में...

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी जल्द ही बॅालीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। बता दें उन्हें नाडियाडवाला एंड ग्रैंड सन प्रोडक्शन हाउस के मालिक साजिद नडियाडवाला लॅान्च करने वाले हैं। इस बात का खुलासा खुद साजिद ने किया है। अहान उनके बैनर से इंडस्ट्री में कदम रखेंगे।

 

ahaan

दरअसल, कुछ वक्त से साजिद नडियाडवाला यह फैसला नहीं ले पा रहे थे कि अहान का डेब्यू किसी नई कहानी से कराना है या फिर साउथ की किसी हिट फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘आर.एक्स.100’ के रीमेक से। अंत में अहान और साजिद की मंजूरी से ये फैसला लिया गया कि अहान सुपरहिट फिल्म ‘आर.एक्स.100’ के हिंदी रीमेक से बॅालीवुड में डेब्यू करेंगे।

मिड-डे की खबर के मुताबिक साजिद नडियाडवाला ने साउथ की सुपरहिट फिल्म ‘आर.एक्स.100’ के हिन्दी राइट्स खरीद लिए हैं, जिससे अहान शेट्टी का डेब्यू कराया जाएगा। साजिद नडियाडवाला ने हाल में एक इंटरव्यू के दौरान बताया, ‘जी हां, मैंने साउथ की फिल्म आर.एक्स. 100 के हिन्दी राइट्स खरीद लिए हैं, जिससे अहान का डेब्यू होगा। यह फिल्म साल 2019 में रिलीज होगी। हमने अहान के डेब्यू के लिए यह फिल्म इसलिए चुनी है क्योंकि थोड़े ही समय में इस फिल्म ने युवाओं में कल्ट का स्टेटल हासिल कर लिया है। मैं ऐसे कई युवाओं को जानता हूं जो इस फिल्म को 10 बार देख चुके हैं।’

 

ahaan

आपको जानकर हैरानी होगी कि अहान से पहले प्रोड्यूसर साजिद नडियाडवाला उनके पिता सुनील शेट्टी को भी लॅान्च कर चुके हैं। दरअसल, अक्षय कुमार के साथ आई ‘वक्त हमारा है’, बॉलीवुड कलाकार सुनील शेट्टी की पहली फिल्म थी लेकिन कुछ वजहों के कारण अन्ना की ‘बलवान’ सिनेमाघरों में ‘वक्त हमारा है’ पहले रिलीज हुई।

इस बारे में बात करते हुए साजिद ने बताया, ‘ये वाकई चौंकाने वाली है कि मैंने सुनील की पहली फिल्म बनाई और अब उनके बेटे का डेब्यू भी कराने जा रहा हूं।’ बता दें अभी तक साजिद ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि फिल्म का निर्देशक कौन होगा। इसके बाद ही ऑफिशियल अनाउंसमेंट जारी की जाएगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2IxzLwQ

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages