संजय दत्त बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं : जैकी श्रॉफ - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, 22 October 2018

संजय दत्त बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं : जैकी श्रॉफ

तेलुगू फिल्म 'प्रस्थानम' के आगामी रीमेक में अभिनेता संजय दत्त के साथ काम कर रहे जैकी श्रॉफ ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। संजय दत्त के साथ जैकी श्रॉफ 'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' और 'एकलव्य-द रॉयल गार्ड' समेत कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Sanjay and jackie

संजय को फिल्मों से पहले जानते हैं

'मुन्ना भाई एम.बी.बी.एस' के अभिनेता के साथ काम के बारे में पूछे जाने पर जैकी ने कहा, 'मैं फिल्मों से पहले संजय को जानता हूं। पहले दिन से अब तक वह वैसे ही हैं। वह परेशानी में भी लोगों को हंसा सकते हैं और काम की बात करें तो वह बेहतरीन कलाकारों में से एक हैं।' उन्होंने कहा, 'खलनायक', 'मिशन कश्मीर', 'कारतूस' हो या अब 'प्रस्थानम' उनके साथ काम करने की हमेशा खुशी रही है। संजय दत्त प्रोडक्शंस में निर्मित फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन देव कट्टा करेंगे। उन्होंने ही मूल फिल्म का निर्देशन भी किया है। फिल्म में मनीषा कोइराला, अली फजल और अमायरा दस्तूर जैसे कलाकार भी हैं।

Sanjay dutt

इस फिल्म में आ चुके संजय

हाल ही में संजय दत्त रिलीज हुई फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर3' में मुख्य भूमिका में नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। यह फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर' का तीसरा सीक्वल था। इसमें चित्रांगदा सिंह और जिमी शेरगिल ने भी मुख्य भूमिका अदा की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2R6E4Cb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages