अभिनेता अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा अपनी आगामी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' को लेकर चर्चा में हैं। फिलहाल वे अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल में वे एक टीवी चैनल के एक कार्यक्रम में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने 2 हजार रुपए महीने में इंटर्नशिप करनी पड़ी थी।
डिग्रियां होने के बाद भी नहीं मिली थी जॉब:
परिणीति ने कार्यक्रम के दौरान बताया कि उन्होंने बहुत सारी डिग्रियां ली हुई थीं लेकिन इसके बावजूद उन्हें नौकरी नहीं मिली थी। परिणीति ने बताया कि उन्हें कोई जॉब देने को तैयार नहीं था। एक बार वह बहन के किसी काम से स्टूडियो गई थीं। वहां उन्होंने काम के लिए पूछा,उन्हें वहां काम तो नहीं मिला लेकिन 2 हजार रुपए महीने पर इंटर्नशिप मिल गई। परिवार की आर्थिक हालत ठीक ना होने की वजह से उन्होंने यह काम करने का फैसला लिया।
आदित्य चोपड़ा की शुक्रगुजार:
परिणीति चोपड़ा का कहना है कि वह आदित्य चोपड़ा की शुक्रगुजार हैं। बता दें कि परिणीति ने फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से डेब्यू किया था। परिणीति का कहना है कि यह बात आदित्य ने पहले ही सोच ली थी कि वह अपनी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में मुझे कास्ट करेंगे।
6 साल बार फिर साथ में अर्जुन-परिणीति:
बता दें कि फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' में परिणीति के साथ अर्जुन कपूर लीड रोल में हैं। इससे पहले ये दोनों 6 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'इश्कजादे' में साथ नजर आए थे। फिल्म में इन दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आई थी। अब 6 साल बाद ये दोनों फिर से पर्दे पर रोमांस करते नजर आएंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2PLdazv
No comments:
Post a Comment