भीगी साड़ी में इस रोमांटिक गाने की शूटिंग के बाद रात भर रोती रहीं थीं स्मिता पाटिल - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 16 October 2018

भीगी साड़ी में इस रोमांटिक गाने की शूटिंग के बाद रात भर रोती रहीं थीं स्मिता पाटिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की सादगी उनके जीवन और पर्दे पर साफ देखते को मिलती थी। वह जिस किरदार को निभाती थी मानों उसमें जान डाल देती थीं। बहुत की कम समय में इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने वाली स्मिता की आज पुण्यतिथि है। उनका जन्म 17 अक्टूबर, 1955 को पुणे में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई महाराष्ट्र से पूरी की थी। उनके पिता शिवाजी राय पाटिल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री थे जबकि उनकी मां समाज सेविका थी। कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मराठी टेलीविजन में बतौर न्यूज एंकर काम करने लगी। यहीं उनकी मुलाकात निर्माता निर्देशक श्याम बेनेगल से हुई थी। क्या आप जानते हैं कि अमिताभ के साथ दिए गए सीन को फिल्माने के बाद स्मिता पूरी रात रोती रहीं थीं।

 

smita patil

अमिताभ के मनाने पर गाने की शूटिंग की स्मिता ने:
यह किस्सा 1982 में आई फिल्म 'नमक हलाल' का है। फिल्म 'नमक हलाल' को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अमिताभ और स्मिता पाटिल लीड रोल में थे। स्मिता उस समय ज्यादातर आर्ट फिल्मों में सादे रोल करती थी। फिल्म 'नमक हलाल' उनकी पहली कमर्शियल फिल्म थी। हालांकि स्मिता इस फिल्म में भी साड़ी में ही नजर आई थी लेकिन फिल्म में एक बोल्ड गाना था। यह गाना अमिताभ और स्मिता पर फिल्माया गया था। गाने के बोल थे 'आज रपट जाएं तो..'। इस गाने को लेकर स्मिता काफी डरी हुई थी। दरअसल यह गाना बारिश के पानी में फिल्माया जाना था। स्मिता को इसमें बहुत झिझक हो रही थी। ऐसे में अमिताभ ने उनकी झिझक को दूर करने के लिए स्मिता से काफी देर बात की।

 

smita patil

पूरी रात रोईं थीं स्मिता:
इसके बाद इस गाने को शूट किया गया। इस गाने में स्मिता को बरसात में भीगी साड़ी में अमिताभ के साथ रोमांटिक डांस करना था। गाने की शूटिंग पूरी होने के बाद स्मिता को अहसास हुआ कि उनसे कुछ गलती हो गई है। दरअसल, स्मिता को लगा कि ऐसे सीन उनके अब तक के कॅरियर से एकदम अलग हैं और उनके फैन इसे पसंद नहीं करेंगे। इसी बात को लेकर वह पूरी रात रोती रही। अगले दिन जब वह शूटिंग पर पहुंची तो अमिताभ ने उनकी हालत देखकर माजरा समझ लिया। इस पर अमिताभ ने स्मिता से बात की तो उन्होंने अमिताभ को अपनी परेशानी बताई। साथ ही स्मिता ने कमर्शियल फिल्मों में काम न करने का मन बना लिया। वहीं अमिताभ ने स्मिता को गाने में बरसात और भीगे बदन की जरूरत को समझाया। अमिताभ के समझाने के बाद स्मिता ने इस फिल्म की शूटिंग पूरी की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2yhEKxG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages