इस बार बर्थडे पर फैंस को गुड न्यूज देंगे सलमन, करेंगे दो बड़ी घोषणा! - My Breaking News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, 3 October 2018

इस बार बर्थडे पर फैंस को गुड न्यूज देंगे सलमन, करेंगे दो बड़ी घोषणा!

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने जन्मदिन पर दो बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। सलमान का जन्मदिन 27 दिसम्बर को है और इस बात की चर्चा है कि वह अपनी आने वाली फिल्म 'इंशाल्लाह' और 'दबंग 3' के बारे में प्रशंसकों को बताएंगे। इस साल ईद पर सलमान की फिल्म 'रेस 3' रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। लेकिन क्रिटिक्स के लिए कुछ खास नहीं साबित हो पाई थी। इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर, डेजी शाह और जैकलीन फर्नाडिस भी अहम भूमिका में थे और इसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था।

काफी समय बाद भंसाली के साथ करेंगे काम:
बताया जा रहा है कि सलमान अपने इस बर्थडे पर फिल्म 'इंशाल्लाह' और 'दबंग 3' की घोषणा करेंगे। बता दें कि फिल्म 'इंशाल्लाह' संजय लीला भंसाली बनाने जा रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो काफी समय के बाद सलमान और भंसाली एक साथ काम करते नजर आएंगे।

इस बार बर्थडे पर फैंस को गुड न्यूज देंगे सलमन, करेंगे दो बड़ी घोषणा!

इससे पहले ये दोनों 'खामोशी', 'हम दिल दे चुके सनम' और 'सांवरिया' जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। चर्चा है कि सलमान जन्मदिन पर 'दबंग 3' की रिलीज डेट भी अनाउंस करेंगे। यह फिल्म 2019 में क्रिसमस पर रिलीज हो सकती है।

आगामी प्रोजेक्ट
सलमान इन दिनों अपनी बहुचर्चित फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं और ये फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज की जाएगी। इसके साथ ही वह पॉपुलर टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन 12 में भी व्यस्त हैं। बात दें कि वह सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में कैमियो करते नजर आएंगे। हाल ही में देओल ब्रदर्स की फिल्म 'यमला पगला दिवाना फिर से' में भी उन्होंने कैमियो किया था।

सलमान की फिल्म में वरुण धवन की एंट्री:
सलमान की आगामी फिल्‍म 'भारत' में वरुण धवन भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में वरुण धवन कैमियो रोल करते हुए नजर आएंगे। हालांकि यह साफ नहीं हो पाया है कि वो किसके किरदार में नजर आने वाले हैं। ‘भारत’ का निर्देशन अली अब्‍बास जफर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भारत में सलमान पांच अलग-अलग लुक में दिखेंगे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2P7pF8m

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages